फिर कोच बनेंगे शास्त्री? गांगुली बोले- कोई भी कर सकता है अप्लाई
कोलकाता। टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा, इस सवाल पर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, मंगलवार शाम को खबर आई कि एक बार फिर से रवि शास्त्री ने कोच पद के लिए आवेदन किया है।
जिस पर कुछ मीडिया संस्थानों ने छापा कि शास्त्री का कोच बनना तय हो चुका है क्योंकि शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि वो आवेदन तब ही करेंगे, जब बीसीसीआई उन्हें गारंटी दे , और शायद वो गारंटी अब शास्त्री को मिल गई है इसलिए उन्होंने कोच पद के लिए अप्लाई कर दिया है।

क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली
जिस पर जब क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि हर किसी को दावेदारी पेश करने का अधिकार है, करने दीजिए आवेदन, हम देखेंगे, जो बेस्ट होगा, वो कोच चुना जाएगा।

आरोप लगाया था...
गौरतलब है कि शास्त्री ने पिछले साल कोच नहीं चुने जाने पर गांगुली पर ही आरोप लगाया था कि उन्होंने जानबूझकर मेरा इंटरव्यू नहीं लिया और मुझे जबरदस्ती गलत बताया।मालूम हो कि सीएसी ही कोच के चुनाव में अहम रोल निभाएगी और इस सीएसी में गांगुली के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी भी हैं।

कोहली और कुंबले विवाद
इससे पहले गांगुली ने कोहली और कुंबले विवाद पर भी अपनी राय जाहिर की और कहा कि अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच के विवाद को और बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता था। जिस पर भी यह जिम्मेदारी थी उसे दोनों के बीच और बेहतर तरीके से विवाद को सुलझाना चाहिए था। आपको बता दें कि कुंबले ने कोहली से विवाद के चलते ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद बीसीसीआई ने कोच पद के लिए नामांकन करने की तारीख को नौ जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

कुंबले के इस्तीफे पर कहा था...
इससे पहले गांगुली ने कुंबले के इस्तीफे पर कहा था कि ये उनका निजी फैसला है, यहां आपको ये भी बताते चलते हैं कि गांगुली को बीसीसीआई ने उस सात सदस्यीय समिति में भी शामिल किया है जो लोढ़ा समिति कि सिफारिशों को लागू करने की देखरेख करेगी और अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेगी।

मेरी भूमिका क्या है?
गांगुली से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि समिति प्रशासकों की समिति की चुनौती का सामना करेगी। मुझे नहीं पता कि मेरी भूमिका क्या है?

PHOTOS: गांगुली की बेटी ने करवाया फोटोशूट, पापा के साथ यूं दिए पोज
हमेशा से टीम इंडिया के खिलाड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र होते हैं, भारत जैसे देश में तो क्रिकेटर्स देवताओं की तरह पूजे जाते हैं...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications