Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video- स्टीव स्मिथ ने खेला धोनी वाला 'हेलीकॉप्टर शॉट', प्रशंसकों ने कहा- जल्दी टीम में वापस बुलाओ



नई दिल्ली। बॉल टैंपरिंग मामले में बैन झेल रहे और ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी का जलवा कायम है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिलने के बाद एनएसडब्लू टी 20 में सदरलैंड की तरफ से खेल रहे स्मिथ ने अपनी पारी के दौरान कुछ ऐसा शॉट खेला कि लोगों ने उन्हें दोबारा टीम में वापस बुलाने की मांग करने लगे। 12 महीने का बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ ने रविवार को मैनली-वार्रिन्गाह के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर स्मिथ ने मैदान पर धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेला। इस शॉट के दौरान स्मिथ ने कोई गलती नहीं की और गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई। स्मिथ के इस शॉट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ट्विटर पर इस वीडियों पर लोगों ने स्मिथ को जल्दी से टीम में वापस बुलाने की बात कही है।


बता दें कि साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इसी साल हुए टेस्ट मैच में इन तीनों खिलाड़ियों को गेंद से छेड़खानी के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। वार्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था।
इस प्रतिबंध को लेकर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स असोसिएशन (एसीए) ने हाल ही में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात कही थी। एसीए ने हाल ही में गेंद से छेड़खानी मामले की रिपोर्ट में टीम की जीतने की संस्कृति को इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि इन तीनों खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को हटा देना चाहिए।

Story first published: Sunday, November 4, 2018, 17:22 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+