मेरठ। टीम इंडिया इन दिनों 12 अगस्त से होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर हमारी टीम इंडिया के फार्सट बॉलर भुवनेश्वर कुमार की फैमिली को कुछ लोगों मे धमकी भरे कॉल किये हैं जिसके बाद उनके परिवार वालों ने पुलिस की मदद मांगी है।
इस बात की जानकारी भुवनेश्वर के पिता किरणपाल सिंह ने मीडिया को दी। उन्होंने इंचौली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। भुवनेश्वर के परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। इंचौली थाने की पुलिस को भुवनेश्वर कुमार के घर पर तैनात किया गया है। भुवनेश्वर कुमार फिलहाल श्रीलंका दौरे पर हैं।
कहा जा रहा है कि भुवनेश्वर के पिता ने हाल ही में बुलंदशहर में एक जमीन खरीदी है जिसकी डील को लेकर उनके पास धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिसके बाद किरणपाल सिंह ने पुलिस की मदद ली है। फिलहाल पुलिस ने फोन के नंबरों से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।