IPL Auction 2019 Updates: नीलामी खत्म, वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादकट रहे सबसे महंगे खिलाड़ी
नई दिल्ली। मंगलवार 18 दिसंबर को जयपुर में आईपीएल 2019 के सीजन के लिए खिलाड़ियों की मंडी सजी। सभी फ्रेंचाइजी ने खूब दिमागी कसरत लगाते हुए अपनी टीम के लिए सबसे मुफीद खिलाड़ियों को चुनने की कोशिश की। इस दौरान तकरीबन 350 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हुआ, जिसमें 226 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। 9 खिलाड़ियों ने खुद का बेसप्राइस 2 करोड़ रखा था, इनमें से कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं था। इन नौ खिलाड़ियों में ब्रेंडन मैक्ललम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, कॉलिन इनगराम, शॉन मार्श, कोरी एंडरसन, सैम करन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉट शामिल थे।
इस बार नीलामी के लिए नए नीलामीकर्ता ह्यूज एडमेडर थे। खराब फार्म के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह को आखिरकार आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। उनको बेस प्राइस ( एक करोड़) रुपये पर ही खरीदा गया। जबकी पहली सेट की नीलामी में युवराज को लेने के लिए किसी खरीददार ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने उनको 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और अगले साल होने वाले होने वाले आइपीएल के लिए रिलीज कर दिया था।
आईपीएल 2019 की नीलामी की हाइलाइट्स अनकैप्ड खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनादकट रहे। ये दोनों सबसे ज्यादा 8.4 करोड़ रुपये के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वरुण को पंजाब ने और उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। अभी तक वरूण ने लिस्ट ए में नौ मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 22 विकेट चटकाए हैं। नीलामी में युवा खिलाडि़यों का जलवा देखने को मिला। शिवम दुबे को आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, 17 साल के प्रभसिमरन और 4.80 और 15 साल के प्रयास को 1.50 करोड़ रुपए मिले।
जबकी विंडीज के खिलाड़ियों की भी धूम मची रही। शिमरोन हेटमायर और कार्लोस ब्रेथवेट को भी मोटी रकम में खरीदा गया। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने हेटमायर को 4.2 करोड़ रुपये में, तो ब्रेथवेट को कोलकाता ने पांच करोड़ में अपने नाम किया। वहीं, विकेटकीपर निकोलस पूरन को पंजाब ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इनके अलावा स्पिनर अक्षर पटेल (5 करोड़) तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (5 करोड़) और मोहम्मद शमी (4.8 करोड़) अन्य महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे।
अगर अन्य महंगे विदेशी खिलाड़ियों की बात करे तो उसमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुर्रन 7.2 करोड़ रुपये, कोलिन इनग्राम 6.4 करोड़ रुपये में बिकने वाले खिलाड़ी रहे। उनको क्रमशः किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वहीं, टेस्ट विशेषज्ञ गेंदबाज बन चुके ईशांत शर्मा को इस बार दिल्ली ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। जबकी इस समय ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में अपनी बल्लेबाजी को नई धार देने की कोशिश कर रहे हनुमा विहारी को भी दिल्ली ने खरीदा। उनको 2 करोड़ में लिया गया।
इसके अलावा इस बार कई बड़े नामों को कोई खरीददार नहीं मिल सका। इसमें मुख्य रूप से ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वॉक्स, शॉन मार्श, कोरी एंडरसन, मोर्नी मोर्केल, डेल स्टेन, क्रिस जोर्डन, उस्मान ख्वाजा, हाशिम अमला, मनोज तिवारी, चेतेश्वर पुजारा आदि शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
