बांग्लादेश के 'युवराज' बने शाकिब अल हसन, हासिल किया यह दुर्लभ रिकॉर्ड
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के 31वें मुकाबले में विश्व कप क्रिकेट के 8 साल पुराने इतिहास को दुहराया गया। अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने मैच से पहले 'हमको तो डूबे हैं सनम् तुमको भी ले डूबेंगे' वाली बात कही थी लेकिन उनकी यह बात सच नहीं हो पाई। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए और अफगानिस्तान की टीम को महज 200 रन के स्कोर पर आउट कर 62 रनों से मैच जीत लिया। बांग्लादेश की जीत के हीरो बने शाकिब अल हसन और उन्होंने अपने नाम एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है, जानिए वो कैसे बांग्लादेश के 'युवराज' बन गए।

युवराज की कर ली बराबरी
बांग्लादेश क्रिकेट ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतर ऑल राउंडर में शामिल शाकिब अल हसन ने वर्ल्ड कप के 31वें मैच में अपनी फिरकी से बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक नया इतिहास लिख दिया। शाकिब ने दुनिया को राशिद खान और मुजीब उर रहमान जैसे दो शानदार स्पिनर देने वाली टी को अपनी फिरकी पैट खूब नचाया। शाकिब ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 1 मेडन फेंकते हुए 29 रन खर्च किए और 5 शानदार विकेट झटके। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और गेंदबाजी में 5 विकेट झटक कर अपना नाम एलिट लिस्ट में लिखवा लिया। वो किसी भी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए वहीं युवराज सिंह ने भी कुछ इसी तरह का कमाल साल 2011 के वर्ल्ड कप में किया था। युवराज ने आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी।
यह भी पढ़िए- VIDEO: भारत से मिली करारी हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर

बांग्लादेश के पहले वर्ल्ड कप 'हजारी'
ऐसा लग रहा है कि शाकिब अभी जिस चीज को हाथ लगा रहे हैं वही सोना बन जा रहा है और यह कहावत उनके साथ सच साबित हो रहा है। दुनिया के नंबर एक ऑल राउंडर शाकिब ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल की। वो पहले ऐसे बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी भी वर्ल्ड कप में 1000 रनों का आंकड़ा छुआ है। वो 19वें ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने वर्ल्ड कप में 1000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। बांग्लादेश के 7वें मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की और दुनिया को दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें बेस्ट ऑल राउंडर कहा जाता है।

कड़ी मेहनत के साथ किस्मत को भी क्रेडिट
शाकिब ने अपनी दुर्लभ उलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत और किस्मत का साथ दोनों को क्रेडिट दिया। शाकिब ने अब टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बना लिए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 476 रन बना लिए हैं। जबकि 10 विकेट भी उनके नाम हो गए हैं। वे विश्व कप में इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 400 प्लस रन करने के अलावा 10 प्लस विकेट भी लिए हों। गौरतलब है कि इस मैच से पहले शाकिब ने विश्व कप के 5 मैचों में 5 विकेट लिए थे।
भुवनेश्वर के चोटिल होने के बाद खुली इस खिलाड़ी की 'किस्मत', इंग्लैंड से आया बुलावा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
