Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#Uri Terror Attack: बोले सहवाग- वे घुसपैठिये नहीं...आतंकी थे...

नई दिल्ली। रविवार को उरी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 17 जवानों की शहादत से दुखी पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से में उबल रहा रहा है।

जानिए कौन थे उरी आतंकी हमले में शहीद वो 17 सपूत?

हर किसी की नजर अब पीएम मोदी की ही ओर है कि वो इस मसले पर अब क्या फैसला लेते हैं। आतंकियों की इस काली करतूत पर लोग सोशल मीडिया पर आग उगल रहे हैं, जिनमें टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं।

PAK रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- अस्तित्व को खतरा होने पर करेंगे परमाणु हमला

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'अगर कोई युद्ध चाहता है तो वही सही', इन 17 जवानों को दिल से सलाम, ये ही देश के सच्चे हीरो हैं लेकिन आतंकवाद को जन्म देने वाले को किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहिए। जो भी हुआ है वो हृदय विदारक है। वे घुसपैठिये नहीं थे, वे आतंकी थे और आतंकवाद का जवाब सही तरीके से देना जरूरी है।'

आपको बता दें कि रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित सेना कैंप पर आंतकियों ने घात लगाकर हमला किया था, इस हमले में भारतीय सेना के 17 जवान शहीद और 20 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। जो सबूत मिले हैं उससे लगता है कि इस डर्टी गेम के पीछे एक बार फिर से पाकिस्तान का ही हाथ है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+