For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या की पुरानी फोटो देख भावुक हुईं उर्वशी राैतेला, किया ये कमेंट

Hardik Pandya shares major throwback picture, remembring struggle days| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या के चाहने वालों की संख्या इतनी हो चुकी है कि वो अगर भारतीय टीम में शामिल भी ना हों तब भी उनके चर्चे होते रहते हैं। चाहे वो उनकी तस्वीरों को लेकर हों या फिर उनके द्वारा की गई कोई बयानबाजी को लेकर। पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक पुरानी तस्वीर शेयर की। उस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भावुक होती नजर आईं।

पांड्या ने दिया था खास कैप्शन

पांड्या ने दिया था खास कैप्शन

दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम से एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह शुरुआती दिनों में क्रिकेटर मैच के लिए ट्रक से सफर करते थे। उनकी इस फोटो पर उर्वशी रौतेला ने भी भावुक होते हुए अपने पुराने दिनों का जिक्र किया। पांड्या ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "पुरानी यादें, बात उन दिनों की है जब मैं लोकल मैच खेलने के लिए ट्रक में बैठकर जाया करता था।। इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। ये एक शानदार सफर रहा है। हां, मुझे इस खेल से प्यार है।"

उवर्शी ने किया ये कमेंट

उवर्शी ने किया ये कमेंट

हार्दिक पांड्या की फोटो और कैप्शन पर उर्वशी रौतेला ने लिखा, "सम्मान है, यहां तक कि मैं भी बास्केटबॉल के लिए ट्रेन से सफर किया करती थी।" अपने इस कमेंट को लेकर उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। हार्दिक की यह फोटो उनके करियर के शुरुआती दिनों की है।

आ चुकी हैं अफेयर की खबरें

आ चुकी हैं अफेयर की खबरें

बता दें कि हार्दिक और उर्वशी के अफेयर की खबरें कुछ महीनों पहले सामने आईं थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद से दोनों ने बातचीत करना और एक दूसरे से मिलना शुरू कर दिया। दोनों के डेट करने की खबरें भी खूब आईं। उर्वशी ने एक बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रिक्वेस्ट किया था कि कृपया ऐसे वीडियो और तस्वीरें अपलोड करना बंद करें क्योंकि हमें परिवार को जवाब देना होता है।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 13:51 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+