
कहीं ये बातें
उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांड्या और नताशा की तस्वीर के साथ स्टोरी अपलोड की। उन्होंने लिखा, 'हार्दिक पांड्या, आपको सगाई पर बुहत सारी शुभकामनाएं। आपका यह रिश्ता हमेशा खुशियों और प्यार से भरपूर रहे। आपकी सगाई पर मैं आप दोनों की अच्छी जिंदगी की कामना करती हूं। अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत होगी तो मैं हमेशा मौजूद हूं।'

उर्वशी के साथ जोड़ा गया था पांड्या का नाम
हार्दिक का उर्वशी के साथ नाम भी जोड़ा गया था। कुछ महीनों पहले दोनों केअफेयर की खबरें सामने आईं थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद से दोनों ने बातचीत करना और एक दूसरे से मिलना शुरू कर दिया। दोनों के डेट करने की खबरें भी खूब आईं। उर्वशी पांड्या की तस्वीरों पर कई बार कमेंट्स भी कर चुकी हैं, जिसे देख बातें फैलीं थी कि उनका पांड्या के साथ चक्कर है। लेकिन अब पांड्या ने नए साल पर इन सब बातों पर विराम लगाते हुए नाताशा को अपना हमसफर चुना है।

पिछले साल नताशा के करीब आए पांड्या
बता दें कि पांड्या ने पिछले साल नताशा के साथ नजदीकियां बढ़ाई थीं। हरफनमाैला खिलाड़ी ने दुबई में नताशा संग नया साल मनाया और 1 दिसंबर को क्रूज में पार्टी करते दाैरान अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। हालांकि नताशा के साथ पांड्या लंबे समय से थे, लेकिन दोनों नए साल पर इस अंदाज में सबको सरप्राइज देंगे, इसकी उम्मीद नहीं थी। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।


Click it and Unblock the Notifications
