मुंबई। केवल क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ के हीरो युवराज सिंह पर भी अब फिल्म बनेगी, जी हां युवराज सिंह पर अमरीका आर्धारित फर्म एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहा है। इंग्लिश वेबसाइट Cricbuzz के मुताबिक अमेरिका का एपेक्स इंटरटेनमेंट युवराज सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि युवराज सिंह रीयल हीरो हैं इसलिए हम उन पर फिल्म बना रहे हैं।
इस फिल्म में युवराज सिंह के जीवन का वो हिस्सा होगा जिसमें उन्होंने साल 2011 विश्वकप मैच में कमाल किया था और उसके बाद उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। कैंसर से जूझते हुए उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा और इस दौरान उनके करियर पर क्या असर पड़ा लेकिन उन्होंने हर परेशानी को झेलते हुए फतेह हासिल की और उसके बाद उन्होंने टीम में वापसी की, यही सबकुछ फिल्म में दिखाया जायेगा।
रीयल हीरो हैं युवराज सिंह इसलिए बन रही है फिल्म
इस फिल्म की शूटिंग इंडिया में होगी और इसमें युवी के मम्मी-पापा यानी कि शबनम सिंह और योगराज सिंह भी दिखायी देंगे।इस फिल्म के अगले वर्ष रिलीज होने की संभावना है।