For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने पहले ODI मैच की मेजबानी करेगा USA, सितंबर में इस टीम से होगा मुकाबला

नई दिल्ली: संयुक्त राज्य और ब्रिटिश प्रोविंस ऑफ कनाडा के बीच में क्रिकेट का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1844 न्यूयॉर्क में खेला गया था। इस मैच के 175 साल के बाद यूएस एक बार फिर से अपने घर में पहले ODI मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है यह मैच पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ खेला जाएगा। 13 सितंबर के बाद यूएस की टीम पापुआ न्यू गिनी टीम के खिलाफ खेलेगी।

यह मैच आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की दूसरी त्रिकोणीय सीरीज के तहत खेला जाएगा। इस सीरीज में तीसरी टीम नामिबिया होगी। बता दें कि अमेरिका में इससे पहले टी20 मैच हो चुके हैं। इसी साल भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच फ्लोरिडा शहर में दो टी20 मैच खेले गए थे। यह बात पिछले ही महीने की है। भारत ने यह दोनों मैच जीते थे।

इस त्रिकोणीय सीरीज में 6 मैच खेले जाएंगे। ये मैच आईसीसी विश्व कप 2023 के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे हैं और यूएस व नामिबिया की टीम आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में अपना डेब्यू कर रही हैं। जबकि पीएनजी की टीम पहले ही अपनी दूसरी सीरीज में भागेदारी कर चुकी है।

भाग लेने वाली टीमें 13 से 23 सितंबर के बीच फोर्ट लॉडरडेल में 11 दिनों में चार वनडे मैच खेलेंगी। बता दें कि क्वालिफायर इवेंट 2022 में खेला जाएगा जिसके यह लीग 2 की टॉप तीन टीमों के लिए यह मुकाबले काफी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इन टीमों के बीच अगले ढाई सालों में होने वाले 36 मुकाबलों में से चार मुकाबले एक दूसरे के खिलाफ फोर्ट लॉडरडेल में होने हैं जिसके लिए अधिकतम 8 अंक दिए जाएंगे।

पिछले महीने, आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की त्रिकोणीय सीरीज 1 पीएनजी में हुई थी और यह टीम अभी भी प्रतियोगिता में अपने पहले अंक की तलाश में है। जबकि स्कॉटलैंड की टीम ओमान से रन रेट के मामले में आगे चल रही है। ये दोनों ही टीमें तीन मैच जीत चुकी हैं।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 17:36 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+