अब दुनिया की महाशक्ति अमेरिका में भी बजेगा क्रिकेट का डंका, ICC ने की बड़ी घोषणा

नई दिल्ली। क्रिकेट, फुटबॉल जैसे बड़े मैदानों पर खेले जाने वाले खेल दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। क्रिकेट का जोश-जुनून भारतीय उपमहाद्वीप से निकलकर एशिया के अन्य देशों में भी धीरे-धीरे फैल रहा है। यही स्थिति यूरोपीय महाद्वीप की भी है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी इस शानदार खेल को दुनिया के ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे में क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ी खबर आई है कि विश्व की महाशक्ति कहा जाने वाला देश अमेरिका भी आईसीसी का सदस्य बन चुका है।

जी हां, संयुक्त राज्य अमेरिका ने आईसीसी के 105वें सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की है। आईसीसी ने इस बारे में मीडिया बयान जारी करते हुए बताया है कि यूएसए की आईसीसी का सदस्य बनने की अर्जी स्वीकार कर ली गई है जो यूएसए ने पिछले साल भेजी थी। यूएसए के आईसीसी की सदस्यता सूची में आने का यह मतलब है कि आईसीसी क्रिकेट के विकास के लिए जो जो फंड राशि सदस्य देशों को देती है , यूएसए भी उस राशि समेत अन्य सुविधाओं का हकदार होगा। फिलहाल आईसीसी और अमेरिका की चुनौती देश में क्रिकेट के मजबूत ढांचे का गठन करने पर होगी।

इस अवसर पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने कहा, 'मैं यूएसए क्रिकेट को बधाई देता हूं। इसके पीछे काफी मेहनत की गई है। उनको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' वहीं, यूएसए क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका में क्रिकेट के लिए बहुत संभावनाए हैं। हम इस जिम्मेदारी को हल्के में नहीं ले रहे हैं। हम अब शानदार खेल को देश में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी का 105वां सदस्य बन गया है। इस दौरान अमेरिका ने अन्य 104 सदस्य देशों का भी शुक्रिया अदा किया है।

Read more about: cricket usa icc
Story first published: Wednesday, January 9, 2019, 9:48 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+