अफ्रीका के सहारा क्षेत्र के बाद दक्षिण एशिया ऐसा क्षेत्र है जहां सबसे ज्यादा 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मौत हो जाती है। वर्ष 2011 में इस क्षेत्र में 2 करोड़ तीस लाख बच्चों की मौत हुई। शौचालय का इस्तेमाल करना सिर्फ स्वच्छता से जुड़ा हुआ मामला नहीं है बल्कि मानवीय गरिमा से जुड़ा हुआ है। प्रतिवर्ष दक्षिण एशिया में लगभग 5 लाख बच्चों की मौत खराब पानी पीने के कारण डायरिया से हो जाती है।
यूनीसेफ के क्षेत्रीय निर्देशक करिन हडसन ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने शानदार क्रिकेट खेलकर दक्षिण एशिया के गांव गांव में अपनी पहचान बनाई है, अब वह स्वच्छता प्रबंध से लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे कि शौचालय का इस्तेमाल करना और साबुन से हाथ धोना कितना ज्यादा जरूरी है।