For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ख्वाजा ने एंड्रयू साइमंड्स को पछाड़ा, टूटने से बाल-बाल बचा वाॅर्नर का रिकाॅर्ड

आस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा के लिए भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज बेहद शानदार साबित रही। ख्वाजा ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 106 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली...

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा के लिए भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज बेहद शानदार साबित रही। ख्वाजा ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 106 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चाैके और 2 छक्के शामिल रहे। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल कीं। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने तीसरे वनडे में 104 रनों की पारी खेली थी।

साइमंड्स को पछाड़ा
ख्वाजा अब भारत में किसी वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले आस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व बल्लेबाज एंड्रयू साइमंडस को पीछे छोड़ दिया है। ख्वाजा ने इस सीरीज मे 2 शतक आैर इतने ही अर्धशतक की मदद से 383 रन बनाए हैं। वहीं साइमंड्स ने 2007 में भारत के खिलाफ खेले 6 मैचों में 365 रन बनाए थे। भारत में किसी वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉर्ज बेली हैं जिन्होंने 2013 में 6 मैचों की सीरीज में 478 रन बनाए थे।

बाल-बाल बचा वाॅर्नर का रिकाॅर्ड
ख्वाजा ने साइमंड्स को पछाड़ दिया लेकिन वह डेविड वाॅर्नर के एक रिकाॅर्ड को तोड़ने से महज 4 रन दूर रह गए। यह रिकाॅर्ड था किसी 5 वनडे मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का। आस्ट्रेलिया टीम ने 2016 साउथ अफ्रीका के साथ 5 मैचों की सीरीज खेली थी। उस दाैरान वाॅर्नर ने 386 रन बनाए थे। वहीं ख्वाजा ने अब भारत के खिलाफ 383 रन बनाए हैं। अगर ख्वाजा 4 रन और बना लेते तो वह आस्ट्रेलिया की तरफ से किसी 5 वनडे मैचों की सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते।

यह बल्लेबाज भारत के खिलाफ एक वन-डे सीरीज में बतौर ओपनर चार बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाला दुनिया का दूसरा बल्लेबाज बन गया है। इससे पहले ऐसा सिर्फ कैरेबियाई टीम के ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ही कर पाए थे। क्रिस गेल ने ऐसा टीम इंडिया के खिलाफ साल 2002 में किया था। इससे पहले ख्वाजा ने चंडीगढ़ में 91), रांची में 104 और हैदराबाद में 50 रनों की पारियां खेलीं थी।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 16:50 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+