नई दिल्ली। भारत के आस्ट्रेलिया से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम मे खलबली मची हुई है कहीं, डेविड वॉर्नर और स्मिथ को वापस टीम में बुलाए जाने की मांग की जा रही है तो कही दिग्गजों को आराम देकर भारत के खिलाफ तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का कहना है कि वह समय से पहले घुटने की चोट से उबर रहे हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलते नजर आएंगे।
बता दें कि इसी साल 23 अक्टूबर को इस 31 वर्षीय खिलाड़ी की सर्जरी हुई थी, उस्मान का कहना है कि'अभी तक मैं अच्छी तरह उबर रहा हूं। मुझे लगता है कि उबरने की प्रक्रिया में मुझे जहां होना चाहिए, मैं उस समय से पहले ही ठीक हो रहा हूं।'
उन्होंने कहा, 'सात महीने पहले साउथ अफ्रीका में खेलते हुए मेरा जितना वजन था, मैंने कम से कम 10 किलोग्राम वजन घटा लिया है इसलिये मुझे पूरा भरोसा है कि इससे घुटनों को मदद मिलती है।' ख्वाजा ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ हुए पहले मैच में 85 और 141 रन की पारी खेली थी।
भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से शुरू होगा और ख्वाजा 27 नवंबर से ब्रिसबेन में विक्टोरिया के साथ होने वाले शेफील्ड शील्ड मैच में क्वींसलैंड के लिये खेलकर अपनी फिटनेस का मुआयना करने को बेकरार हैं।
बॉल टेंपरिंग के चलते स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पहले ही टीम से बाहर है औसे में ख्वाजा के भी चोटिल होने के बाद कंगारू बल्लेबाजी के बेहद कमजोर होने की गुंजाइश थी और कहा जा रही है कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने की यह सुनहरा मौका होगा।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र टी20 17 नवंबर को करारा ओवल, क़्वींसलैंड में खेला जाएगा। जबकि भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन, दूसरा मैच 23 नवंबर को मेलबर्न और तीसरा मैच 25 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम: आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, जेसन बेहरनडॉर्फ़,मार्कस स्टोइनिस, क्रिस लिन, डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमॉट, नाथन कुल्टर-नाइल, बिली स्टैनलेक, एंड्रू टाई एवं एडम जम्पा।