IND vs AUS: पोंटिंग के 'ख्वाजा' ने हैरानी भरे अंदाज से कोहली को किया आउट, वीडियो देखे
नई दिल्ली। भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में असली परीक्षा 6 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इस हाईप्रोफाइल सीरीज में भारत की नजरे 70 साल का सूखा खत्म करने पर जमी हैं। भारत ने अब तक कंगारू जमीन पर 44 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसको केवल पांच बार ही जीत नसीब हुई है। जबकि अब तक केवल दो बार ही भारत सीरीज ड्रा करवाने में कामयाब रहा है। एक बार सुनील गावस्कर की कप्तानी में 1980-81 में और दूसरा सौरव गांगुली के नेतृत्व में 2003-04 में ऐसा हुआ।
इस समय दुनिया के मौजूदा नंबर एक बल्लेबाज और भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यह सीरीज जीतने का एक सुनहरा मौका है। लेकिन भारत के लिए पहले टेस्ट मैच की शुरूआत इतनी अच्छी नहीं रही। कोहली के रिकार्ड को देखते हुए उनसे इस मैच में एक बार फिर से धमाके की उम्मीद थी लेकिन वह पहली पारी में सस्ते में आउट हो गए। उनके आउट होने का कारण बने- उस्मान ख्वाजा।
जी हां, ये वही ख्वाजा हैं जिनके बारे में पोटिंग ने कहा था वे इस सीरीज में कोहली से ज्यादा रन बनाएंगे और मैन ऑफ द सीरीज भी साबित होंगे। वे कितने रन बनाएंगे यह तो अभी देखना बाकी है, लेकिन भारतीय कप्तान को जरूर उन्होंने इस बार रन नहीं बनाने दिए। पैट कमिंस की गेंद जब कोहली के बल्ले को छूती हुए स्लिप और गली के बीच से जा रही थी तभी ख्वाजा बाज की तरह गेंद पर लपक पड़े और कोहली का कैच ले लिया। कोहली ने कुल 3 रन ही बनाए।
शानदार कैच का वीडियो आप यहां देख सकते हैं-
Incredible from @Uz_Khawaja! #AUSvIND | @bet365_aus pic.twitter.com/eLgBLnQssM
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 6, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
