IPL 2019: मैच के बाद कोहली ने खलील अहमद से ऐसे लिया 'बदला', VIDEO वायरल
नई दिल्ली। आखिर आईपीएल 2019 का अंतिम लीग मैच खेलने के साथ ही आरसीबी ने इस सीजन में अपना सफर भी समाप्त कर लिया। कोहली एंड कंपनी ने अपने फैंस को जीत के साथ विदाई दी। 4 मई को हुए इस मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स को 4 विकेट से मात दी थी। इस तरह 14 मैचों में बेंगलुरु की टीम को 5 हार और एक टाई के साथ 11 अंक मिले और वो निचले पायदान पर ही कायम रही। निश्चित रूप से इस टीम ने आईपीएल लीग मैचों के मध्यांतर के बाद शानदार खेल दिखाया, लेकिन उनको शुरुआती स्तर पर लगातार 6 मैच हारना भारी पड़ा और बाद में वापसी के मौके लगभग नामुमकिन ही हो गए।

दबाव मुक्त होकर खेली कोहली एंड कंपनी-
हालांकि विराट कोहली ने टीम को स्थिति को पहले ही भांपकर बेंगलुरु के खेलने के तरीको में बदलाव करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अब हम लोग बिना किसी दबाव के केवल अपने खेल का लुत्फ उठाते हुए खेलेंगे। इसका नतीजा 4 मई के मैच में भी देखने को मिला और बेंगलुरु ने हैदाबाद को चार रनों से मात दे दी। बेंगलुरु को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन उसकी शुरुआत काफी खराब रही थी।
|
खलील ने कोहली को आउट कर मनाया जबरदस्त जश्न-
पार्थिव पटेल (0), विराट कोहली (16) और डिविलियर्स (1) जैसे बड़े नाम कुछ नहीं कर पाए। उसके बाद दो ऐसे बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला जो जिन्होंने अभी तक कुछ बड़ा नहीं किया था। खासकर शिरमोन हेटमायर (75 रन, 47 गेंद) ने बताया कि क्यों वे विंडीज का उज्जवल भविष्य हैं। यहां पर कोहली के विकेट से एक दिलचस्प किस्सा जुड़ा है। आरसीबी के कप्तान को खलील अहमद ने विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराया था। उसके बाद खलील को जबरदस्त जश्न मनाते हुए देखा गया।
IPL 2019, CSK vs KXIP, Preview: चेन्नई की नजरें टॉप स्पॉट पक्का करने पर
|
कोहली ने उतारी खलील के जश्न की नकल-
दरअसल खलील के इस जश्न पर कोहली ने तब तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप पवेलियन वापस लौट गए। लेकिन मैच के बाद जब टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ खड़े थे तो कोहली, खलील के साथ पूरी मस्ती करते हुए नजर आए। यहां पर कोहली ने खलील के जश्न की नकल करते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया जिसके बाद खलील की भी हंसी फूट पड़ी और वे भारतीय टीम के कप्तान कोहली के गले लग गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
