INDvsWI: ... तो इस वजह से इस मोहम्मद सिराज बने नेशनल सेलेक्टर्स की पहली पसंद
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के नेशनल सेलेक्टर्स ने हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में जगह दी है। सिराज भारत के लिए इससे पहले टी-20 क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं और अब तक तीन मैच में अपनी धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन कर चुके हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं सिराज को जगह क्यों दी है इसके पीछे का कारण उनका शानदार प्रदर्शन है। हाल ही में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए मोहम्मद सिराज की ओर से किए गए शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सीनियर गेंदबाज ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। जिसके बाद टीम में खाली इन तीन स्थानों पर मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को मौका दिया गया है। टेस्ट सीरीज के दौरान इन तीनों गेंदबाजों का मार्गदर्शन अनुभवी मोहम्मद शमी करेंगे।
शानदार रहा है मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन:
मोहम्मद सिराज 2016-17 के रणजी सीजन में हैदराबाद के लिए 41 विकेट चटकाकर अखबारों की सुर्खियों में आए थे। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर गई इंडिया-ए टीम के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज-ए और इंग्लैंड-ए टीमों के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट सीरीज में 25 विकेट अपने नाम किए थे। उसके बाद हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-ए और आॅस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने 15 विकेट झटके। सिराज के इस प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत उन्हें टीम में जगह दी गई है।
भरत अरुण को दिया अपनी सफलता का श्रेय:
मोहम्मद सिराज ने अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण को दिया है। दरअसल भरत अरुण मोहम्मद सिराज के करियर की शुरुआत मेें सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी को थे। इस दौरान मोहम्मद सिराज को अपने हुनर को निखारे का और मौका मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
