Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोदी सरकार में यूपी से निकलेंगे रैना जैसे ख‍िलाड़ी

कानपुर। कोई आठ साल से जमा है तो कोई एक-दो साल के लिए गया और फिर लौट आया। जी हां, हम बात कर रहे हैं यूपीसीए की। यहां कई ऐसे हैं जो सालों से यूपी की चयन समितियों पर काबिज हैं और हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्‍त्‍र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन वर्किंग कमेटी की यहां 26 मई को होने वाली बैठक में सालों से धाक जमाए 'मान्‍यवर' की विदाई हो सकती है।

इस बेइक में नए सत्र के लिए योजनाओं के प्रस्‍ताव रखे जाने हैं। पुराने रणजी खिलाडि़यों की पेंशन, ग्रीनपाक पर एमओयू, कमला क्‍लब में इंडोर प्रैक्टिस विकेट्स, यूपी की पुरुष व महिला चयन समितियों में बदलाव के लिए प्रस्‍ताव रखे जाने की संभावना है। उम्मीद है कि नई व्यवस्था के अंतर्गत सुरेश रैना जैसे ख‍िलाड़ी एक बार फिर यूपी से निकलेंगे।

रीता डे छोड़ सकती हैं चयन समिति

यूपी की जूनियर व सीनियर महिला समिति में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। यदि बदलाव होते हैं तो उन पर अंतिम मुहर सितम्‍बर में होने वाली यूपीसीए की वार्षिक आमसभा में ही गेगी, लेकिन प्रस्‍ताव इस बैठक में रखा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो राज्‍य महिला चयन समितियों की चेरमैन रीता डे अपने पद से इस्‍तीफा दे सकती हैं।

नीतू डेविड व अर्चना मिश्रा हैं लाइन में

एक संभावना यह भी है कि रीता डे को सीनियर कमेटी बरकरार रखा जाए, जबकि जूनियर का दायित्‍व भारत के लिए 98 एक दिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेल चुकीं नीतू डेविड या अर्चना मिश्रा को सौंपा जाए। नीतू यदि आती हैं तो उन्‍हें यूपी टीम की गेंदबाजी कोच का पद छोड़ना पड़ेगा। वहीं अर्चना मिश्रा यूपी की हैड टीम की कोच की होड़ में भी हैं।

स्‍टेडियम की जमीन पर होगी चर्चा

यूपीसीए के निदेशक शोएब अहमद नए स्‍टेडियम के लिए जमीन देखने रूमा गए थे। इससे पहले सचिव राजीव शुक्‍ला भी यह जमीन देख आए हैं। तय है कि यह जमीन भी बैठक में चर्चा का विषय होगी। इसमें कितनी जमीन संघ को मिल रही है, जमेीन खरीदने कपर कितना खर्च आएगा, शहर से स्‍टेडियम की दूरी व इससे जुड़ी अन्‍य जरूरी बातों पर भी चर्चा होगी। वहीं वर्किंग कमेटी की बैठक में क से 24 मैच खेले पुराने रणजी खिलाडि़यों की पेंशन पर चर्चा हो सकती है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+