Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफ्रीकी गेंदबाज का करियर लगभग खत्म, नहीं खेल पाएगा वर्ल्ड कप का कोई भी मैच

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। आईसीसी विश्व कप में इस टीम की हालत खस्ता होती जा रही है। टीम पहले से ही अपने 2 मैच हार चुकी है और अब उनकी एक हार सेमीफाइनल की दाैड़ से भी दूर कर सकती है। विश्व कप में यह टीम कभी फाइनल नहीं खेल पाई लेकिन इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए और भी चुनाैतियां सामने आ गई हैं क्योंकि खबर आई है कि उनकी टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाज का करियर खत्म होता दिख रहा है। जिस गेंदबाज के दम पर टीम मजबूत बनी थी वो अब वर्ल्ड कप का कोई भी मैच नहीं खेल पाएगा।

चोटिल हुए स्टेन

जी हां, खबर आई है कि तेज गेंदबाज डेल स्टेन की चोट गंभीर होती जा रही है। वह चोट से उभर नहीं रहे जिस कारण उनकी अब मैदान पर वापसी ना के बराबर नजर आ रही है। वहीं साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी ट्वीट के जरिए इसके संकेत दिए हैं। स्टेन वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं और उनकी उनकी जगह विश्व कप में 28 साल के तेज गेंदबाज बेयूरन हेंड्रिक्स को जोड़ा गया है। हेंड्रिक्स के पास अभी तक 2 ही वनडे मैच खेलने का अनुभव है। उन्होंने इसी साल वनडे क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

जेसन राॅय ने सरेआम बोले अश्लील शब्द, साथ में जोर्फा आर्चर भी फंसे

2 साल पुरानी है चोट

बता दें कि करीब दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में स्टेन को कंधे में तकलीफ हुई थी। उसके बाद से ही वह बहुत कम क्रिकेट खेल रहे हैं। इस साल हुए IPL में भी उन्होंने देरी से एंट्री ली थी और बहुत कम मैच खेले थे। श्रीलंका के खिलाफ हुए प्रैक्टिस मैच में भी स्टेन नहीं खेले थे। स्टेन के कंधे की पुरानी चोट फिर से उभर आई है। अब यह माना जा रहा है कि 35 साल के स्टेन शायद ही फिर से मैदान पर वापसी कर सकें। इनके नाम 93 टेस्ट में 439 व 125 वनडे मैचों में 196 व 44 टी20 मैचों में 61 विकेट दर्ज हैं।

तीसरा मैच भारत से

तीसरा मैच भारत से

विश्व कप 2019 में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उद्घाटन मैच में ही मेजबान इंग्लैंड ने उसे बुरी तरह धोया था। जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए करारी शिकस्त दी थी। अब प्रोटियाज को अपना अगला मैच 5 जून को भारत के खिलाफ साउथैंप्टन में खेलना है। ऐसे में भारत के खिलाफ भिड़ने से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टेन का बाहर होना अच्छी खबर नहीं है। अब भारत का पलड़ा भारी नजर आता दिख रहा है।

Story first published: Tuesday, June 4, 2019, 18:49 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+