मिलिए सचिन तेंदुलकर की क्यूट वैलेनटाइन गर्ल से, कसम से दिल खो बैठेंगे आप
नई दिल्ली। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर जितने मैदान में आक्रामक थे उतने ही पर्सनल लाइफ में शर्मिले इंसान थे, इस बात का खुलासा खुद उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने कई बार किया है। लेकिन इस बार बात अलग है, इस बार सचिन तेंदुलकर ने खुलकर वैलेनटाइन डे पर अपनी मिस वैलेनटाइन के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बासरा की नन्हीं बेटी हिनाया
जानते हैं सचिन की v-Girl कौन है तो सुनिए वो है टीम इंडिया के स्टार बॉलर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बासरा की नन्हीं बेटी हिनाया हीर, जिसके साथ सचिन ने बीते दिनों काफी मस्ती की और इस मस्ती की तस्वीरें उन्होंने खुद फेसबुक पर शेयर की है।
'प्यारी हिनाया हीर के साथ, हिनाया खुशियों की तरह है'
आपको बता दें कि एक फोटो शूट के दौरान 7 महीने की हिनाया को सचिन ने गोद में उठाया, इस दौरान हिनाया और सचिन दोनों ने साथ में काफी मस्ती की। हिनाया कभी सचिन के गाल खींचती तो कभी कैमरे की तरफ देखती।
हरभजन भी खूब मुस्कुरा रहे हैं
सचिन और बेटी हिनाया की मस्ती देखकर पीछे खड़े हरभजन भी खूब मुस्कुरा रहे हैं, हिनाया की इन बेहतरीन तस्वीरों को सचिन ने अपने ट्वीटर और फेसबुक अकाउंट पर भी शेयर किया है, ट्वीटर पर सचिन ने लिखा, 'प्यारी हिनाया हीर के साथ, हिनाया खुशियों की तरह है'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
