For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस ने बढ़ाई T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की चिंता

नई दिल्लीः भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग के चल रहे संस्करण के दौरान अच्छा प्रदर्शन करके वर्ल्ड कप 2021 के लिए काफी आशाएं जगाई हैं। लेकिन दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान चक्रवर्ती को मैदान से बाहर निकलते देखा गया था। चक्रवर्ती ने इस मैच में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और 4 ओवर में केवल 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।

उनको बाद में लड़खड़ाते हुए मैदान को छोड़ते हुए देखा गया। ऐसे में यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2021 से पहले वरुण की फिटनेस टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय बन रही है। चक्रवर्ती पहले ही काफी अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं और फिटनेस को लेकर उनका बेहद लचर रवैया लंबे समय तक भारत की ओर से खेलने की उनकी उम्मीदों पर हमेशा एक प्रश्नचिह्न लगाएगा।

30 वर्षीय वरुण को मल्टी-टीम टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है, लीग में वरुण अच्छी फॉर्म में है, उन्होंने 16 मुकाबलों में 22.77 की औसत और 6.40 के शानदार इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं। हालांकि, लेग स्पिनर भारतीय टीम में सबसे फिट सदस्यों में से एक नहीं रहा है। उनको देखकर भी साफ लगता है कि यह बंदा फिटनेस के मानकों पर जरा ढीला सा है।

इस बीच, 13 अक्टूबर को, भारत ने टी 20 विश्व कप टीम में अक्षर पटेल के साथ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की अदला-बदली की है।

वरुण के बारे में बात करते हुए बीसीसीआई के एक टॉप सूत्र ने बताया था कि वरुण को इसलिए ही टीम में शामिल किया गया था क्योंकि वह खेलने के लिए फिट थे। अगर उनकी चोट को मैनेज किया जा सकता है तो वे निश्चित तौर पर टीम में होंगे।

विशेष रूप से, चक्रवर्ती रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और राहुल चाहर के साथ चार स्पिन-गेंदबाजी विकल्पों में से एक है।

टी 20 विश्व कप के 2021 संस्करण में अश्विन और चाहर को बहुत अच्छी बॉलिंग नहीं करते देखकर युजवेंद्र चहल को टीम में लेने पर अटकलें चल रही थी। हालांकि, स्रोत ने कहा कि चहल को शामिल करने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 10:16 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+