वरुण चक्रवर्ती बोले- यह मेरे लिए एक अद्भुत क्षण है, मैं एक या दो विकेट लेना चाहता था
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 का 42वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। केकेआर ने पबले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा। उसके बाद गेंदबाजों ने भी दिल्ली को 135 रनों पर ही रोक दिया और 59 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। केकेआर की जीत के हीरो रहे स्पिन गेंदबाज गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने 20 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
मैच के बाद वरुण ने कहा, "यह मेरे लिए एक अद्भुद क्षण है क्योंकि आखिरी मैचों में मैं विकेट हासिल नहीं कर पाया था। मैं आज एक या दो विकेट हासिल करना चाहता था, लेकिन 5 विकेट मिले। श्रेयस अय्यर का विकेट लेना अच्छा रहा। मुझे बताया गया कि मैं छोटे छोर से गेंदबाजी करूंगा, इसलिए मुझे स्टंप्स पर आक्रमण करना होगा। मेरी मां, हेमा मालिनी, पिता विनोद चक्रवर्ती और मेरी मंगेतर नेहा, टीम के फिजियो, डीके भाई और अभिषेक नायर का धन्यवाद करता हूं।"
उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ एक मैच खेला था जिसमें सिर्फ 1 मैच में एक विकेट हासिल किया था, लेकिन इस बार वह अब तक खेले गए 10 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। वरुण चक्रवर्ती ने आगे कहा, "मैंने 2018 में अपनी स्पिन गेंदबाजी की शुरुआत की, जब मुझे टीएनपीएल में मेरी सफलता मिली। पिछले सीजन में मुझे माैके नहीं मिले, मैं चोटिल था। लेकिन मैं इस साल वापसी करने के लिए आभारी हूं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन प्रेरणा और विश्वास मेरे आसपास के बहुत से लोगों से आया है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
