Viral Video: जब वरूण धवन के साथ दादा ने लगाए 'ऊंची है बिल्डिंग' पर ठुमके
मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व जांबाज खिलाड़ी सौरव गांगुली क्रिकेट के अलावा भी बहुत सारी चीजों में सक्रिय रहते हैं। हर दिल अजीज सौरव को देखकर उनके चाहने वाले उस वक्त एकदम से हैरान रह गए जिस वक्त उन्होंने फिल्म अभिनेता वरूण धवन के साथ 'ऊंची है बिल्डिंग' पर ठुमके लगाए।
दरअसल इस वक्त अभिनेता वरूण धवन फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर खासा चर्चित हैं। ये फिल्म उनके पापा की ही हिट फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वेल है। इस फिल्म का का गाना 'ऊंची है बिल्डिंग' इस समय डांस नबंर पर टॉप में चल रहा है। इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर हो रहा है।
दादा भी वरूण के रंग में रंग गए
और इसी सिलसिले में वरूण धवन कोलकाता ते एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां दादा भी मौजूद थे। फिल्म के गाने पर थिरकते हुए वरूण ने जब गांगुली का हाथ पकड़ा तो दादा ने उन्हें निराश नहीं किया और वो भी वरूण के रंग में रंग गए।
सौरव गांगुली ने ऊंची है बिल्डिंग पर ताल से ताल मिलाई
वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दादा सौरव गांगुली ने ऊंची है बिल्डिंग पर ताल से ताल मिलाई। अब हम जानने को बेकरार हैं कि उनका इस यादगार पल के बारे में क्या कहना है। फिलहाल दादा का रियेक्शन तो अभी इस वीडियो पर नहीं आया है लेकिन हां सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
