घरेलू टेंशन से दूर शमी ने ईशांत शर्मा और टीम के साथ मनाया अपना बर्थडे
नई दिल्ली: घरेलू हिंसा के मामले में कोर्ट से 15 दिनों के अंदर आत्मसमपर्ण का आदेश मिलने के बाद मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चाओं में बने हुए हैं। पश्चिम बंगाल की अलीपुर अदालत ने कोलकाता पुलिस को आदेश दिया है कि शमी अगर 15 दिन में कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। शमी ने इस मामले पर फिलहाल अपनी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। माना जा रहा है कि वे भारत वापस आने पर अपनी ओर से कोई बयान दे सकते हैं। इसी बीच इन घटनाओं से इतर शमी ने भारतीय टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।
|
घरेलू टेंशन से दूर शमी ने मनाया बर्थडे
शमी का बर्थडे 3 सितंबर को था और उससे ठीक एक दिन पहले यानी 2 सितंबर को ईशांत शर्मा का जन्मदिन भी था। ऐसे में इन दोनों तेज गेंदबाजों ने एक साथ धूमधाम के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। शमी 29 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अपने जन्मदिन की फोटो ट्विटर पर शेयर की है जिसमें वे ईशांत शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। ये ईशांत के लिए 31वां जन्मदिन था।
|
एक दिन के गैप पर आता है शमी-ईशांत का बर्थडे
शमी ने हाल में ही सम्पन्न हुई विंडीज सीरीज के दो टेस्ट मैचों में 9 विकेट चटकाए थे। जबकि ईशांत शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। शमी ने जहां इस दौरे पर अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे किए थे तो वहीं ईशांत ने भी एशिया के बाहर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इन दोनों के अलावा जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक समेत दमदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में सर्वाधिक 13 विकेट लिए थे। भारत ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर ये पहला टेस्ट जहां रिकॉर्ड 318 रनों से जीता तो वहीं दूसरा टेस्ट 257 रनों से जीता।
मिस्बाह उल हक बने पाक टीम के नए हेड कोच, वकार यूनुस को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

घरेलू सत्र पर होंगी शमी की नजरें-
भारतीय टीम के सामने अब लंबा घरेलू सीजन शुरू होने जा रहा है जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज से हो रही है जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही है। उसके बाद भारत को 2 अक्टूबर से इसी टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। फिलहाल भारत आने के बाद शमी का कोर्ट के आदेशानुसार आत्मसमर्पण करना लगभग तय है। शमी इस समय टॉप फार्म में चल रहे हैं और बीसीसीआई अपने प्रीमियम पेसर के साथ सहयोग करने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
