विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: छठी बार विश्व चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मैरी कॉम
नई दिल्ली। 15 नवंबर से भारत में विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप शुरू होने जा रही है और सबकी नजरें एक बार फिर से स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम पर टिक गई हैं। मैरी कॉम पांच बार की विश्व चैंपियन हैं और अगले ओलंपिक में देश के लिए पदक की भी प्रबल दावेदार हैं। ये विश्व चैंपियनशिप दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी।
'अब भी पूरी तरह से फिट हूं'
इस दौरान मैरी कॉम ने अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए बताया कि वे पूरी तरह से फिट हैं और मुकाबले के लिए तैयार हैं। हालांकि इस दौरान भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर सेंटियागो निएवा ने कहा कि मैरी कॉम के लिए गोल्ड की राह आसान नहीं होने वाली है क्योंकि अन्य खिलाड़ी भी काफी मजबूत हैं और मैरी को यहां स्वर्ण पदक जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
तीन से कम पदक आना बेकार
उन्होंने कहा, मैरी कॉम पर काफी दबाव है और वे जानती हैं कि इससे कैसे निपटा जाए। हम पूरा भरोसा करते हैं कि वे इस बार भी दबाव से उभरकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब होंगी। वहीं पदक की संभावनाओं पर बात करते हुए निएवा ने कहा की उनको इस प्रतियोगिता में कम से कम तीन पदक आने की पूरी उम्मीद है। तीन पदक से कम आने का मतलब होगा कि हमारी तैयारियां काफी खराब हैं।
दिल्ली प्रदूषण से बेहाल हुए खिलाड़ी
दिल्ली में होने वाले इस आयोजन में 73 देशों के मुक्केबाज रिंग में उतर रहे हैं। इस दौरान राजधानी के प्रदूषण ने विदेशी खिलाड़ियों को खूब परेशान किया। इससे बचाव के लिए इंडोर ट्रेनिंग सुविधा है जहां ये सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
