सचिन पर ICC ने की ऐसी ट्वीट कि लोगों ने कर दी फजीहत
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के विजेता का ऐलान हो चुका है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में बाद हराया। मैच सुपर ओवर में भी टाई हुआ, जिसके बाद ज्यादा बाउंड्रीज के आधार पर इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन बन गया। वर्ल्ड कप फिनेला के बाद मैन ऑफ द मैच बेन स्टोक्स को चुना गया और इसकी ट्रॉफी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दी।
सचिन द्वारा स्टोक्स को मैच ऑफ द मैच दिए जाने की तस्वीर को क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में आईसीसी ने कुछ ऐसा लिखा, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। लोगों ने आईसीसी को ट्रोल कर दिया। आईसीसी के ट्विटर हैंडल से इसे रिट्वीट किया गया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप ने एक फोटो शेयर की गई, जिसमें सचिन स्टोक्स को अवॉर्ड दे रहे हैं । अवार्ड देने के दौरान सचिन हंस रहे हैं। इस फोटो के साथ आईसीसी ने कैप्शन लिखा है कि 'सर्वकालिक महान क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर'>
इस ट्वीट के बाद लोगों ने सचिन की खिंचाई शुरू कर दी। फैन्स भड़क उठे और उन्होंने ट्वीटर पर आईसीसी को खरी-खोटी सुनाई। आईसीसी का यह ट्वीट देखने के बाद हरभजन सिंह ने बी नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वास्तव में !! यह इसके एकदम विपरीत होना चाहिए... बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप जीतने के लिए आपको बधाई... आपके लिए मैं बहुत खुश हूँ।
The greatest cricketer of all time - and Sachin Tendulkar 😉#CWC19Final pic.twitter.com/fQBmfrJoCJ
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 14, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
