भविष्य को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे वेंकटेश अय्यर, बताया SA टूर के लिए कैसी है तैयारियां
नई दिल्लीः भारत के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और एक ओपनर के तौर पर केकेआर की समस्या को सुलझाते हुए दिखाए दिए थे। वे दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उनका चयन हो गया है।
दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत की यह सीरीज 19 जनवरी से शुरू हो रही है। अय्यर को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू T20 सीरीज में भारत के लिए पदार्पण करने का मौका मिला था लेकिन वह इन मुकाबलों में केवल 36 रन ही बना पाए। अब उनको वनडे मैचों में मौका मिला है और अय्यर की इच्छा है कि वे इस समय इन चीजों को लेकर बहुत ज्यादा तनाव ना लें।
अय्यर ने जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार के साथ एक यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए बताया, "मैं चीजों को वैसे ही लेता हूं जैसे वे आती हैं। मैं एक समय एक ही चीज को लेता हूं। निश्चित तौर पर मेरे दिमाग में यह रहता है कि यहां से आगे कैसे जाना है। उछाल वाली पिचों पर तैयारियां करनी पड़ेगी। अपने रोल को लेकर भी सोचना है जो कि एक गेंदबाज, एक फील्डर और एक बल्लेबाज के तौर पर होगा। कई सारी चीजें हैं लेकिन मैं एक बार में एक ही चीज को लेना चाहूंगा।
"इस समय मेरा फोकस केवल इसी बात पर है कि अगले प्रैक्टिस सेशन के लिए कैसे तैयारी करनी है और उसके बाद उससे अगला प्रैक्टिस सेशन आएगा। जैसे में दक्षिण अफ्रीका पहुंच जाऊंगा उसके बाद वहां पर कैसे प्रैक्टिस करनी है। मेरे दिमाग में यह सब है और मैं केवल यह नहीं सोच रहा हूं कि मैं पिच पर अपने आप को किस तरीके से अप्लाई कर लूंगा। निश्चित तौर पर सब पहले से सेट है लेकिन मैं इस मामले में बहुत ज्यादा आगे नहीं देख रहा हूं।"
श्रेयस अय्यर संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक खोज साबित हुए थे और यह टीम इयोन मोर्गन की कप्तानी में खेल रही थी। कोलकाता की टीम भारत में हुए आईपीएल लेग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई क्योंकि वह अंक तालिका में बॉटम हाफ तक ही सीमित होकर रह गए थे। लेकिन अय्यर के पदार्पण ने इस फ्रेंचाइजी के टॉप ऑर्डर के डायनामिक्स को काफी हद तक बदल दिया और यूएई में खेले गए आईपीएल 2021 के लेग में केकेआर फाइनललिस्ट बनकर उभरे जिसमें अय्यर ने 10 मैचों में 41.11 की औसत से 370 रन बनाए थे और 8.12 के इकॉनमी रेट से 3 विकेट चटकाने में भी वे कामयाब रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
