'KKR ने मुझे क्रिकेट की दुनिया से परिचित कराया', रिटेन होने पर बोले वेंकटेश अय्यर
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को रिटेन कर लिया है। केकेआर ने 8 करोड़ में वेंकटेश को रिटेन किया है। वेंकटेश ने आईपीएल 2021 में यूएई लेग के दाैरान सुर्खियां बटोंरी। उन्होंने केकेआर की ओर से ओपनिंग करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने टूर्नामेंट में 10 मैच खेले और 41.11 के औसत और 130 के करीब स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए। यही कारण था कि केकेआर इस नए उभरे खिलाड़ी को खोना नहीं चाहती थी। वहीं रिटेन होने पर वेंकटेश अय्यर ने बयान देते हुए फ्रैंचाइजी का शुक्रिया किया जिनकी बदाैलत वह क्रिकेट की दुनिया में नाम कमा सके।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इन तीन भारतीयों की बोली लगना है मुश्किल, करियर हुआ लगभग खत्म

KKR ने क्रिकेट की दुनिया से परिचित कराया
वेंकटेश ने कहा, "मैं वापस आकर वास्तव में खुश हूं, केकेआर वह फ्रेंचाइजी है जिसने मुझे बड़ा ब्रेक दिया और मुझे क्रिकेट की दुनिया से परिचित कराया। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं केकेआर प्रबंधन का बहुत आभारी हूं।" वेंकटेश अय्यर ने यह भी कहा कि जब वह केकेआर के लिए खेल रहे होते हैं तो उन्हें 'घर जैसा' महसूस होता है और उन्होंने कहा कि कोलकाता फ्रैंचाइजी ने उन्हें भारतीय टीम के लिए भी डेब्यू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वेंकटेश कोलकाता के ईडन गार्डन में भीड़ के सामने खेलने के लिए उत्सुक हैं।

ईडन गार्डन में खेलने के लिए उत्सुक हूं
वेंकटेश ने कहा, "मुझे लगता है कि केकेआर के साथ जुड़कर मेरे लिए घर जैसा महसूस होता है। फ्रैंचाइजी ने मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर को बढ़ाने में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं ईडन गार्डन में खेलने के लिए उत्सुक हूं, वहां रहना और खचाखच भरी भीड़ के सामने खेलना हमेशा खास होता है।" फ्रैंचाइजी ने पहले के हिसाब से इस बार भारी रकम देकर वेंकटेश को रिटेन किया है। केकेआर ने वेंकटेश को 20 लाख में खरीदा था, लेकिन एक ही सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन कर उन्होंने सुर्खियां बटोर लीं। केकेआर ने 20 लाख से सीधे 8 करोड़ रुपए की सैलरी देकर उन्हें रिटेन कर लिया है। यानी कि उनकी सैलरी में 40 गुना का इजाफा हुआ। वेंकटेश ने पिछले महीने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

वेंकटेश को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता
केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी वेंकटेश की सराहना की है। केकेआर ने वेंकटेश के अलावा आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपए), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़ रुपए), सुनील नरेन (6 करोड़ रुपए) को रिटेन किया है। मैकुल ने कहा, "हमारा पिछला सीजन अच्छा गया था और चार चुनने का फैसला मुश्किल था, लेकिन हम इन लोगों को सुरक्षित करने के लिए बहुत भाग्यशाली महसूस करते हैं।'' वहीं वेंकटेश को लेकर उन्होंने कहा, ''उनमें ऐसी प्रतिभा है जिसे कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। वेंकटेश अय्यर एक ऑलराउंडर है। वहीं वरुण आपको कुछ ऐसा प्रदान करता है जो वास्तव में किसी और के पास नहीं है, तो हमें सुनील और आंद्रे जैसे धुरंधर भी गए हैं।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
