For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जीत के 'हीरो' वेंकटेश अय्यर का बयान- मैं वही कर रहा हूं जो मुझे कहा गया है

नई दिल्ली। वेंकटेश अय्यर ने शारजाह की मुश्किल पिच पर दमदार बल्लेबाजी करते हुए ना सिर्फ अर्धशतक ठोका, बल्कि कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने में अभी बड़ा योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स से मिले 136 रनों के जवाब में हालांकि केकेआर उस समय फंस गई थी जब वेंकटेश आउट होकर पवेलिटन लाैट गए थे। वो तो शुक्र था राहुल त्रिपाठी था जिन्होंने 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। वहीं मैच के हीरो साबित हुए वेंकटेश ने जीत के बाद बयान देते हुए खुलासा किया कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऐसा ही तेज खेल खेलने की अनुमति दी है।

वेंकटेश ने 41 गेंदों में 55 रन बनाए, जिस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। वेंकटेश ने कहा, ''मैं टीम के लिए वही काम कर रहा हूं जो मुझसे कहा गया है। मुझे बेहद खुशी है कि हमारी अंत में जीत हुई है। इसमें कोई फर्क नही है कि यह कैसे आई। मैं जब क्रीज पर आया और मैं जैसा खेलना चाहता हूं वैसा ही खेला। मैं टीम प्रबंधन का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे माैका दिया।''

यह भी पढ़ें- हार के बाद रो पड़े ऋषभ पंत, कहा- अगले सीजन में बेहतर वापसी करेंगे

आईपीएल मंच को लेकर वेंकटेश ने कहा, ''यह आने और खेलने के लिए एक शानदार जगह है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ मैचों में मैं खुद को थोड़ा सीमित रखने का प्रयास कर रहा था क्योंकि मैं अंत तक क्रीज पर टिके रहना चाहता था। लेकिन फिर मुझे लगा कि यह मैं नहीं हूं। मैं थोड़ा रूढ़िवादी होने की कोशिश में वर्तमान में हार रहा था।'' वहीं ओपनर शुबमन गिल को लेकर उन्होंने कहा, ''गिल बेहद शानदार स्ट्रोक खिलाड़ी हैं और हम एक दूसरे के साथ मिलकर अच्छा खेलते हैं। आज सुबह खबर सुनी (टी20 विश्व कप के लिए भारतीय बायो-बबल में वापस रहने के लिए कहा जाने के बारे में), लेकिन मेरा पूरा ध्यान आज रात के मैच पर था।''

बता दें कि वेंकटेश ने शुबमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की। हालांकि वेंकटेश के आउट होने के बाद मुश्किल पिच पर केकेआर के बल्लेबाज लड़खड़ा गए। देखते ही देखते 7 रन में 6 विकेट गिर गए। आखिरी दो गेदों में 6 रन चाहिए थे, लेकिन राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाते हुए वेंकटेश की अर्धशतकीय पारी पर पानी फिरने नहीं दिया।

Story first published: Thursday, October 14, 2021, 11:37 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+