Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा में मिल रही धमकी और बोनस

पंकज प्रियदर्शी

बीबीसी संवाददाता, दक्षिण अफ़्रीका से

एक ओर जहाँ नाइजीरिया के खिलाड़ी सानी कैटा को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं, वहीं नाइजीरियाई टीम के अधिकारियों ने कहा है कि अगर उनकी टीम दूसरे दौर के लिए क्वालीफ़ाई कर जाएगी, तो खिलाड़ियों को 30 हज़ार डॉलर का बोनस दिया जाएगा. ग्रीस के ख़िलाफ़ अहम मैच में नाइजीरिया की टीम हार गई थी. इस मैच के दौरान कैटा को रेड कार्ड दिखाया गया था. जिसके बाद उन्हें हज़ार से ज़्यादा ऐसे ईमेल मिले हैं जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.

नाइजीरियाई टीम प्रबंधन ने ये बात सरकार के सामने रखी है. दूसरी ओर नॉक आउट राउंड में पहुँचने के लिए मुश्किलों का सामना कर रही टीम को अधिकारियों की ओर से बोनस का वादा मिला है. लेकिन ये बोनस उसी समय मिलेगा जब टीम दूसरे राउंड के लिए क्वालीफ़ाई कर जाए. इसके लिए नाइजीरिया को न सिर्फ़ दक्षिण कोरिया को अच्छे अंतर से हराना होगा बल्कि ये भी देखना होगा कि अर्जेंटीना की टीम ग्रीस को हराती है या नहीं.

अब बोनस के नाम पर नाइजीरियाई खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है या नहीं....ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा. फ़्रांस की टीम में चल रहे संकट के बीच खिलाड़ी ये पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं कि 'ग़द्दार' कौन है. एनेल्का और कोच रेमंड डोमेनेच के बीच कहा-सुनी और फिर एनेल्का के डोमेनेच को अपशब्द कहने की बात फ़्रांसीसी मीडिया में लीक हो गई.

ये मामला शायद उतना नहीं बढ़ता अगर मीडिया में ये ख़बर लीक नहीं होती और फ़्रांसीसी फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन कड़े क़दम न उठाता. फ्रांस के कप्तान पैट्रिस एवरा ने तो बाक़ायदा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ये बात कह डाली कि उन्हें उस ग़द्दार साथी खिलाड़ी की तलाश है जिसने यह ख़बर लीक की है.

उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि इस ग़द्दार खिलाड़ी को टीम में रहने का कोई हक़ नहीं है. ख़बर ये है कि टीम के कई खिलाड़ी इस खोजबीन में लगे हैं कि किसने यह बात लीक की है. लेकिन इससे अहम बात ये है कि विवाद और ख़राब प्रदर्शन के कारण एक चैम्पियन टीम की क्या हालत हो गई है. शायद किसी भी फ़ुटबॉल प्रेमी को इसकी अपेक्षा नहीं थी.

आइवरी कोस्ट और ब्राज़ील के बीच मैच के दौरान मैदान पर बहुत कुछ हुआ. अच्छे और कलात्मक फ़ुटबॉल के अलावा खिलाड़ियों के बीच झड़प और कहा-सुनी भी हुई. ब्राज़ील के स्टार स्ट्राइकर काका को मैदान से बाहर भी भेज दिया गया. लेकिन इन सबके बीच आइवरी कोस्ट के कोच स्वेन योरान एरिक्सन ने ब्राज़ील के खेल की जम कर तारीफ़ की और कहा कि ब्राज़ील की टीम विश्व कप चैम्पियन भी बन सकती है.

एरिक्सन ने कहा कि ब्राज़ील की टीम में वे सभी गुण हैं जो किसी भी टीम को चैम्पियन बनाते हैं. उन्होंन ख़ास तौर पर ब्राज़ील के डिफ़ेंस की सराहना की. उन्होंने कहा कि ब्राज़ील को हराने के लिए दूसरी टीमों को एकदम परफ़ेक्ट होना होगा. ब्राज़ील की टीम पाँच बार विश्व कप जीत चुकी है और छठी बार ख़िताब जीतने की ज़बर्दस्त दावेदार भी है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:23 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+