For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

100 टेस्ट खेलने के बाद लोग ईशांत को तीसरा बॉलर समझते हैं, वेंकटेश प्रसाद ने जताई हैरानी

नई दिल्लीः भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से साउथेम्प्टन में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताबी मुकाबले के लिए भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को तीसरा पेसर होना चाहिए।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का फाइनल में जगह बनाना लगभग तय है, वहीं तीसरे पेसर की जगह के लिए इशांत और मोहम्मद सिराज के बीच टकराव की उम्मीद है। यही सब देखकर वेंकटेश प्रसाद ने हैरान हैं कि इतने अनुभवी बॉलर के साथ ये कैसा बर्ताव किया जा रहा है जबकि उनकी उपयोगिता जग-जाहिर है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में, प्रसाद ने कहा कि कप्तान विराट कोहली के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन एक सीधा फैसला होगा। प्रसाद ने कहा अगर उनको खुद यह टीम चुननी होती तो वह तीन तेज गेंदबाजों - इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को तेज गेंदबाज रखते और अश्विन व जडेजा की फिरकी जोड़ी पर भरोसा करते।

प्रसाद ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "अश्विन और जडेजा के साथ तीन तेज गेंदबाजों का संयोजन सबसे अच्छा लगता है। बुमराह, शमी और इशांत शर्मा को अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है, वे अपनी भूमिकाएं बखूबी जानते हैं। रणनीति बहुत सरल है। कौन नई गेंद का बेहतर इस्तेमाल कर सकता है? बुमराह और शमी दोनों के पास एक अद्भुत सीम स्थिति और लाइन और लेंथ पर बहुत अच्छा नियंत्रण है। "

उन्होंने आगे कहा कि यह आश्चर्य है कि इशांत को 100 टेस्ट खेलने के बाद भी नंबर तीन माना जाता है। उन्हें इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का भी काफी अनुभव है।

प्रसाद ने आगे कहा ,"मुझे उम्मीद है कि खेल पांचवें दिन तक चलेगा। विशेष रूप से भारत में, हमने इसे तीसरे या चौथे दिन से आगे जाते हुए नहीं देखा। इसे पांचवें दिन तक पहुंचना चाहिए लेकिन अंग्रेजी परिस्थितियों में, ड्यूक की गेंद अधिक बार कुछ नहीं करती है। बल्लेबाजों को जल्दी से ढलना होगा और गेंदबाजों को भी देखना होगा कौन सा बॉलिंग छोर उनके लिए अधिक अनुकूल है।"

Story first published: Tuesday, June 15, 2021, 13:54 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+