For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ग्रेग चैपल ने दीपक चाहर को लंबाई के चलते रिजेक्ट करके कहा था, कोई और करियर भी तलाशते रहो'

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में रातों-रात स्टार बनने का का कारनामा किया है। उन्होंने 82 गेंदों में 69 रन तब बनाए जब टीम का टॉप ऑर्डर बिखर चुका था और भारत 276 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रहा था। दीपक चाहर ने भुवनेश्वर कुमार के साथ जो 84 रनों की नाबाद साझेदारी की उसमें मुख्य बल्लेबाज की भूमिका निभाई और इससे पहले गेंदबाजी में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर चुके थे, जहां उन्होंने 53 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए।

ग्रेग चैपल ने कर दिया दीपक चाहर को लंबाई के चलते रिजेक्ट-

ग्रेग चैपल ने कर दिया दीपक चाहर को लंबाई के चलते रिजेक्ट-

दीपक चाहर अगर इसी तरह से बल्लेबाजी करते रहे तो उनकी all-round कैपेबिलिटी भारत को काफी फायदा पहुंचा सकती है। इसी बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने दीपक चाहर को केवल इसीलिए रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उनकी लंबाई चैपल के मुताबिक ठीक नहीं थी और यह वाक्या तब का है जब चैपल राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ काम कर रहे थे। प्रसाद के मुताबिक चाहर को यह भी कहा गया कि आप अपने लिए दूसरे कैरियर को भी तलाशते रहें।

चाहर के साथ मैच जिताऊ पार्टनरशिप के बाद भुवनेश्वर कुमार ने बताया क्या तय हुआ था प्लान

वेंकटेश प्रसाद ने किया खुलासा-

वेंकटेश प्रसाद ने किया खुलासा-

वेंकटेश प्रसाद ने यह खुलासा इस मौके पर इसलिए किया है कि हर खिलाड़ी को अपने ऊपर विश्वास रखना चाहिए कि वह कुछ भी कर सकता है और विदेशी कोचों को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने टीम और फ्रेंचाइजी को भी कहा है कि वे अधिक से अधिक भारतीय कोच और मेंटर को शामिल करें क्योंकि इन लोगों को भारतीय प्रतिभाओं की बेहतर समझ होती है। इसके लिए वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट की सीरीज जारी की है जिसमें उन्होंने उपरोक्त बातें कहीं हैं।

'भारतीय कोचों को ज्यादा भर्ती कीजिए'

प्रसाद कहते हैं- "दीपक चाहर को आरसीए में ग्रेग चैपल ने लंबाई के कारण रिजेक्ट कर दिया था और चाहर को अलग पेशा अपनाने के लिए भी कहा गया। और अब उन्होंने भारत के लिए बल्ले से अकेले दम पर मैच जिता दिया है जो कि उनकी प्राथमिक स्किल नहीं है। समझने की बात यह है कि अपने ऊपर विश्वास रखिए और विदेशी कोचों को बहुत गंभीरता से मत लीजिए। निश्चित तौर पर अपवाद भी होते हैं लेकिन भारत में इतने बेहतरीन टैलेंट हैं कि यह टीम और फ्रेंचाइजी के लिए समय है वे भारतीय कोच और मेंटर को अधिक से अधिक शामिल करें।

फिलहाल भारत शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका का सामना तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में करेगा जहां उम्मीद की जा रही है कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं जैसे कि देवदत्त पडिक्कल, चेतन सकारिया और कृष्णप्पा गौथम को एक चांस मिल सकता है।

Story first published: Wednesday, July 21, 2021, 17:29 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+