विशेष पुरस्कार से सम्मानित हुए खिलाड़ी व प्रशिक्षक
नई दिल्ली, 5 अगस्त: वर्ष 2006 के दौरान आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के 42 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्रालय की ओर से सम्मानित किया गया है। इस समारोह में कुल एक करोड़ आठ लाख पंद्रह हजार रुपए के नकद पुरस्कार दिये गए।
खिलाडि़यों व प्रशिक्षकों को यह सम्मान खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री डॉ. एम. एस. गिल ने यहां आयोजित एक समारोह में प्रदान किये। इन खिलाडि़यों में वो लोग शामिल हैं, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेडल जीते। सभी को नकद विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया है।
सम्मानित किये गये खिलाड़ियों में 31 खिलाड़ी मुक्के बाजी से, 10 खिलाड़ी शतरंज से और एक खिलाड़ी तैराकी से है। आरोन डिसूजा को वर्ष 2005 के दौरान बैंकॉक में आयोजित चौथी एशियन एज ग्रुप एक्वाटिक चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतने के लिए 13 लाख 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
शतरंज के प्रशिक्षक कॉनेरू अशोक को 5 लाख रुपए और शतरंज चैम्पियनशिप जीतने के लिए टीना सचदेव और एमएल शिवकुमार को तीन-तीन लाख रुपए प्रदान किये गये। वहीं पीएम महांती को दो लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार से सम्मानित मुक्के बाजी के प्रशिक्षकें में जगदीश सिंह, एमएस ढाका, अनूप कुमार, हेमलता बगद्वाल, आर बैकलियाना, महावीर सिंह, डी. चंद्रलाल, आईवी राव और अजीत सिंह शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications