एमएसके प्रसाद बने बीसीसीआई चयन समिति के नए मुखिया

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएसके प्रसाद चयन समिति के नए चैयरमैन होंगे। इनके अलावा पूर्व स्पिनर सरनदीप सिंह, देवांग गांधी, गगन खोड़ा और जतिन परनजापे अलग-अलग जोन्स से सीनियर टीम सेलेक्टर की भूमिका में रहेंगे। एमएसके प्रसाद संदीप पाटिल की जगह लेंगे।

बुधवार को बीसीसीआई की 87वीं सालाना आम बैठक हुई और इसी में नई चयनकर्ता समिति का ऐलान किया गया। अजय शिर्के को फिर से निर्विरोध बीसीसीआई सेक्रेटरी चुना गया है।

एमएसके प्रसाद ने भारत की तरफ से कुल 6 टेस्ट मैच और 17 वनडे खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 106 रन और वनड में 131 रन बनाए हैं।

उरी अटैक की जांच में हुआ यह बड़ा खुलासा, जानिए सेना पर हमले को आतंकियों ने कैसे दिया अंजाम

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इन सभी चयनकर्ताओं को चुनने से पहले 90 से ज्यादा उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया था। मंगलवार को बीसीसीआई ने इंटरव्यू प्रोसेस को पूरा कर लिया था। बीसीसीआई के सभी तय मापदंडों पर एमएसके प्रसाद फिट बैठे।

Story first published: Wednesday, September 21, 2016, 12:41 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+