Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश की पहली पारी 296 रनों पर सिमटी

बांग्लादेश टीम पहली पारी के आधार पर 303 रनों से पिछड़ रही है। वह फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुई है लेकिन इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 599 रनों पर घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की ओर से कुल ने 173, पॉल कोलिंगवुड ने 145, केविन पीटरसन ने 99 और इयान बेल ने 84 रन बनाए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे। तीसरे दिन रविवार को नईम इस्लाम (38) और मुश्फिकुर रहीम (79) ने संघर्ष का परिचय देते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक योग तक पहुंचाने का प्रयास किया।

दोनों ने आठवें विकेट के लिए 103 रन जोड़े लेकिन 296 रन के कुल योग पर नईम के विदा होने के साथ ही मेजबान टीम भरभरा गई। उसके तीन विकेट एक रन के योग पर गिर गए।

मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 86 और महमुदुल्लाह ने 51 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से स्वान ने पांच जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो विकेट हासिल किए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+