ICC Test Rankings: स्मिथ की बादशाहत बरकरार, किंग कोहली हुए और दूर, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक एशेज सीरीज रविवार को इंग्लैंड की जीत के साथ समाप्त हुई. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज पैट कमिस ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड के बीच खेली गई एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही। इस सीरीज में स्मिथ की फॉर्म हमेशा चर्चा में रही तो कमिंस ने अपनी गेंदों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। सोमवार को जारी की गई ताजा आईसीसी (ICC) टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने विराट कोहली और अपने बीच के 1 अंक के अंतर को बढ़ाकर 34 अंक कर दिया है और अब वह 937 रेटिंग प्वाइंटस के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली 903 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
एशेज सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने सबसे ज्यादा 744 रन बनाने का कारनामा किया है। एशेज सीरीज (Ashes Series) के शुरू होने से पहले उनके नाम 857 रेटिंग अंक थे जिससे वह चौथे पायदान पर थे।
और पढ़ें: Ashes 2019: पैट कमिंस ने रचा इतिहास, तोड़ा एशेज का 42 साल पुराना रिकॉर्ड
पैट कमिंस भी दूसरे पायदान पर काबिज साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर 57 अंक की बड़ी बढ़त कायम किए हैं। वह एशेज सीरीज (Ashes Series) के इतिहास में 29 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। मैथ्यू वेड ने रविवार को अपना चौथा टेस्ट शतक लगाया जिससे वह 32 स्थान के सुधार के साथ 78वें पायदान पर पहुंच गए। पहली बार पांच विकेट लेने वाले मिशेल मार्श भी 20 स्थानों के सुधार के साथ 54वें स्थान पर पहुंच गए। मार्च 2017 के बाद यह उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
डेविड वॉर्नर को 7 स्थानों का नुकसान हुआ जो अब 24वें पायदान पर हैं। वॉर्नर ने पांच मैचों की 10 परियों में कुल 95 रन बनाये जिससे सीरीज के दौरान उनकी रैंकिंग में 19 स्थानों की गिरावट आई। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वह आठवें से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के रवींद्र जडेजा अब 11वें स्थान पर आ गए हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहली बार टॉप-40 में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने पांचवें टेस्ट में 6 विकेट लिए थे। सैम करन ने भी छह स्थानों का सुधार किया और 65वें पायदान पर पहुंच गए।
और पढ़ें: क्या पाकिस्तान में लौटेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, ICC करेगा सुरक्षा जांच
सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में 70 और 47 रन की दमदार पारी खेलने वाले जोस बटलर इस साल जनवरी के बाद पहली बार टॉप-30 में पहुंचने में सफल रहे। टेस्ट में करियर की सर्वश्रेष्ठ 94 रन की पारी खेलने वाले जो डेनली करियर के सर्वश्रेष्ठ 57वें पायदान पर पहुंच गए। रोरी बर्न्स भी पांच स्थानों के सुधार के साथ 56वें पायदान पर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
