
धवन के पास खुद को साबित करने का माैका
दरअसल, इरफान सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के स्वभाव से खुश नजर आए हैं। इरफान का कहना है कि धवन को अपने अनुभव टीम के युवाओं को देना चाहिए। धवन ने स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान पर कहा, "वह बहुत ही मस्ती करने वाला लड़का है। जब भी आप उससे मिलते हैं, तो वह हमेशा हंसता और हंसता रहता है। इसलिए, युवा खिलाड़ी उनके साथ रहकर अच्छा महसूस करेंगे।" इरफान ने कहा, "मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में उनके पास साबित करने के लिए एक माैका होगा। साथ ही, वह न केवल प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे बल्कि सभी लड़कों के साथ अपने अनुभव भी साझा करेंगे।"

लक्ष्मण ने भी दी राय
इसके अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी धवन को लेकर अपनी राय दी। उनके अनुसार, लक्ष्मण के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है क्योंकि वह आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। लक्ष्मण ने कहा, "पहली बात, मुझे लगता है कि उन्हें भारतीय टीम के लिए उनके लगातार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा है, खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में और वह इस टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। लेकिन धवन का प्लान स्पष्ट है क्योंकि वह इस माैके का अच्छे से फायदा उठाना चाहेंगे। विशेष रूप से टी 20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ओपनिंग स्लाॅट के लिए कड़ी टक्कर है।''

लगाना होगा रनों का अंबार
लक्ष्मण ने कहा, "रोहित शर्मा और केएल राहुल हैं जो इस समय सलामी बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने बहुत स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि वह टी 20 प्रारूपों में ओपनिंग करना चाहते हैं। इसलिए, शिखर धवन को रनों का अंबार लगाना चाहिए। इसलिए, जबकि वह कप्तान होने के लिए उत्साहित हैं भारतीय टीम और किसी को भी अपने देश का नेतृत्व करने पर गर्व होगा लेकिन उनका ध्यान रन बनाने और अपनी जगह सुरक्षित करने पर होगा।"


Click it and Unblock the Notifications
