भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
ढाका, 13 जूनः बांग्लादेश में चल रही तीन देशों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अंतिम लीग मुकाबले में गौतम गंभीर की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से पराजित कर दिया। गंभीर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।
बांग्लादेश द्वारा जीत के लिए दिए गए 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 35.1 ओवरों में तीन विकेट गवांकर यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ यह तय हो गया कि त्रिकोणीय मुकाबले के फाइनल में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। भारत ने अपने पहले लीग मैच में पाकिस्तान को रिकार्ड रनों से हराया था।
भारत के लिए गौतम गंभीर ने 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 104 गेंदों में यह रन बनाए और नाबाद रहे। गंभीर का यह पांचवां एकदिवसीय शतक है। सहवाग ने तेजी से 32 गेंदों में सात चौकों व दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। रोहित शर्मा और युवराज सिंह ने 26-26 रन बनाए।
सहवाग और गंभीर ने एक बार फिर भारत को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 49.5 ओवरों में 222 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
बांग्लादेश की ओर से रकीबुल हसन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। कप्तान अशरफुल ने उनका अच्छा साथ दिया। उन्होंने 36 रन बनाए। भारत की ओर से आर. पी. सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने बांग्लादेश के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन चलता किया।
इरफान पठान को दो विकेट मिले जबकि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में चार-चार विकेट लेने वाले प्रवीण कुमार और पीयूष चावला को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। युसुफ पठान को भी एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications