Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो रोहित शर्मा के सैकड़े के पीछे पाकिस्तान का हाथ है !

मेलबर्न। विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में रोहित शर्मा ने 126 गेंदों र बेहतरीन 137 रनों की पारी खेली। लेकिन शर्मा की इस बेहतरीन पारी में पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार का बहुत बड़ा योगदान है। दरअसल रोहित शर्मा जब 90 रन के निजी स्कोर पर थे तो उन्हें रोबेल हुसैन की गेंद पर लपक लिया गया था। लेकिन अलीम दार ने इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। जिसकी वहज से वह शतक जमाने में सफल हुए।

पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार के इस फैसले के बाद हर तरफ आलोचना हो रही है। अलीम दार ने जिस बॉल को नो बॉल दिया था वो रीप्ले में साफ दिख रहा है कि नो बॉल नहीं थी। दार ने बॉल को रोहित की कमर से उपर होने की वजह से नो बॉल करार दिया था।

जिस वक्त अलीम ने यह गलत फैसला दिया उस वक्त भारत का स्कोर 39.3 ओवर में 195 रन पर 3 विकेट था। ऐसे में अगर रोहित को आउट करार दिया गया होता तो स्कोर में 20 से 30 रन का अंतर हो सकता था। विश्वकप के इस अहम मैच में इस तरह के फैसले के बाद अलीम दार की जमकर आलोचना हो रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+