क्या धवन का कटेगा पत्ता, दिग्गज क्रिकेटर ने पंत से ओपनिंग करवाने की बात कही

नई दिल्ली। विस्फोटक युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को विश्व कप में शामिल करने का जोर दिया जा रहा है। कईयों का कहना है कि पंत टीम के लिए 'एक्स फेक्टर' साबित होते हैं तो कुछ क्रिकेटरों ने उन्हें महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प बताया। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पंत से ओपनिंग करवाने का समर्थन किया है।

अच्छा होगा अगर पंत से ओपनिंग करवाई जाए

अच्छा होगा अगर पंत से ओपनिंग करवाई जाए

गावस्कर ने एक इंटरव्यू के दाैरान कहा कि अगर आप रिषभ पंत के साथ पारी की शुरुआत करते हैं तो फिर आपके पास तीसरा विकल्प बनाएगा। गावस्कर ने कहा, "पंत भी एक बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, यह जरूरी है कि दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन बनाए रखा जाए। इससे गेंदबाजों का काम मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी इतनी सफल है। सचिन- गांगुली, गांगुली और सहवाग की जोड़ी भी सफल रही थी। इसी तरह से अगर रिषभ पंत ओपनिंग में सफल होते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा।"

वाॅर्न पहले से ही कह चुके हैं ये बात

वाॅर्न पहले से ही कह चुके हैं ये बात

वहीं आस्ट्रेलिया टीम के पूर्व महान स्पिनर शेन वाॅर्न भी पंत को ओपनर के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने पंत को रोहित के साथ ओपनिंग करने की बात कही थी। वार्न ने कहा था, "पंत शायद रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मुझे पता है शिखर धवन ने भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छा किया है लेकिन पंत अगर रोहित के साथ ओपनिंग करते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए अच्छा रहेगा। इस तरह के एक्स फैक्टर के साथ ओपनिंग करवाकर आप विरोधी टीम को चौंका सकते हैं।।"

क्या धवन का कटेगा पत्ता

क्या धवन का कटेगा पत्ता

अब बात यह भी उठती है कि अगर पंत से ओपनिंग करवाई जाए तो क्या टीम से धवन का पत्ता कटेगा, जिनके पास 8 साल का अनुभव है। अगर आप धवन के आंकड़ों पर नजर दाैडा़एं तो उनका प्रदर्शन विदेशी धरती पर काफी शानदार रहा। उन्होंने घर के बाहर खेले 89 मैचों में 46.25 की औसत से 3839 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम 15 शतक हैं जिसमें 11 शतक विदेशी धरती से निकले हैं। ऐसे में अगर पंत को ओपनिंग का माैका दिया जाएगा तो यह बहुत बड़ा रिस्क भी साबित हो सकता है। भारत को अब 2 टी20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है। इस दाैरान यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि पंत को कहां रखा जाएगा।

Story first published: Friday, February 15, 2019, 12:35 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+