For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन की जर्सी पहनने पर हुई शर्दुल ठाकुर की खिंचाई, भज्जी ने दिया करारा जवाब

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 168 रनों से जीत लिया।

कोलंबो। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 168 रनों से जीत लिया। भारत ने सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है। ये मैच में भारत की तरफ से डेब्यू करने वाले युवा गेंदबाज शर्दुल ठाकुर के लिए भी खास दिन था। शर्दुल ने अपने पहले मैच में 10 नंबर की जर्सी चुनी। आपको याद होगा कि 10 नंबर की जर्सी कोई और नहीं बल्कि खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पहनते थे। हालांकि कुछ लोगों को शर्दुल ठाकुर का 10 नंबर जर्सी पहनना ठीक नहीं लगा और उन्होंने शर्दुल को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

हालांकि अब शर्दुल के बचाव में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह आए हैं। हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, "उस बेचारे की क्या गलती है अगर उसने वह जर्सी पहन ली? अगर वह सचिन को देखते हुए बड़ा हुआ है तो हो सकता है कि उसका सपना रहा हो कि वह नंबर 10 की जर्सी पहनते हुए टीम इंडिया के लिए खेले, जिसके लिए उसने कड़ी मेहनत की है। इस तरह से उसके द्वारा अपनी ओर से सचिन को श्रृ्द्धांजलि अर्पित करना भी हो सकता है, यह उसका लकी नंबर भी हो सकता है।"

हरभजन ने आगे कहा, "हर किसी का अपना इमोशन होता है। हम सभी सचिन पाजी की इज्जत करते हैं। जबतक वह खेले किसी ने वह जर्सी नहीं पहनी। वह जर्सी हमेशा हमारे दिमाग में जीवंत रहेगी। कोई और पहन रहा है तो इसको लेकर उसका सम्मान नहीं जाएगा।" आपको बता दें कि शर्दुल ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। ठाकुर ने मैच में 7 ओवरों में 26 रन देकर 1 विकेट झटका। उन्होंने मैच का पहला विकेट निरोशन डिकवेला को एमएस धोनी के हाथों झिलवाकर लिया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+