राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की हालिया नाकामियों की जांच कर रही स्थाई समिति ने कहा है कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार सिद्दीकी ने कहा, "मौजूदा राष्ट्रीय टीम के एक से अधिक खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं।"
सिद्दीकी ने कहा कि वह मैच फिक्सिंग में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने का आदेश जारी करेगी।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने सिद्दीकी के हवाले से लिखा है, "यह काफी गंभीर मसला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मैच फिक्सिंग में शामिल खिलाड़ियों को अलग से सजा देने के लिए कुछ करना चाहिए।"
बकौल सिद्दीकी, "यह देश की प्रतिष्ठा दांव पर लगाने वाली बात है। हम इस संबंध में न सिर्फ दोषी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध के हक में हैं बल्कि हम उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के भी पक्ष में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।