नाइट राइर्ड्स ने पांच ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाए हैं। सौरव गांगुली दो रन और ओवेश शाह शून्य पर खेल रहे हैं।
नाइट राइर्ड्स के बल्लेबाज ब्रॉड हाज पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद तिवारी (8) और वृद्धिमान साहा (22) रन बनाकर आउट हो गए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 33 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद 66 रन और बद्रीनाथ 33 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी छह ओवरों में धौनी और बद्रीनाथ ने 83 रन बनाए।
सुपर किंग्स का पहला विकेट चौथे ओवर में मैथ्यू हेडन का गिरा। वह एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नौवें ओवर में आउट होने वाले मुरली विजय ने 26 गेंदों में पांच चौके की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद सुरेश रैना 20 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाकर आउट हो गए।
नाइट राइडर्स की ओर से ईशांत शर्मा, लक्ष्मीरतन शुक्ला और ब्रॉड हाज को एक-एक विकेट मिला।
आईपीएल के तीसरे संस्करण में महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम का यह दूसरा और नाइट राइर्डस टीम का तीसरा मैच है।
सौरव गांगुली की कप्तानी में खेल रही कोलकाता की टीम अपने दोनों मुकाबले जीत चुकी है जबकि चेन्नई की टीम को डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार मिली थी।
नाइट राइर्ड्स टीम ने कोलकाता में ही खेले गए अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स को सात विकेट से हराया था जबकि तीसरे संस्करण के उद्घाटन के दिन उसने मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स की चुनौती तोड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।