क्रुनाल पांड्या ने कोहली को बताया 'राउडी राठौर', बताया अपने फेवरेट स्टार का नाम
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या हाल ही में लोकप्रिय टीवी शो में दिखाई दिए, जहां उन्होंने क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के कई विषयों पर बात की। शो के मेजबान करण वाही ने उनसे कुछ दिलचस्प सवाल किए और कुछ डांस मूव्स के साथ-साथ क्लासिक बॉलीवुड डॉयलॉग बोलने के लिए भी कहा।
ऑलराउंडर ने हाउसफुल 4 के लोकप्रिय 'बाला' गाने पर अपने पैर हिलाते हुए शो में प्रवेश किया, उन्होंने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 'से अपना पसंदीदा संवाद भी दिया। अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर, क्रुनाल ने उल्लेख किया कि वह अपने और अजय देवगन के बीच बहुत समानताएं पाते हैं यही कारण है कि अजय उनके सबसे पसंदीदा अभिनेता हैं।

चुलबुल पांडे केदार जाधव, मोगैम्बो शिखर धवन, राउडी राठौर ....
तेज-तर्रार सवाल और जवाब के दौर में, मेजबान करण वाही ने उन्हें क्रिकेटर को किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ मैच करने के लिए कहा तो क्रुनाल ने ये जवाब दिए: "चुलबुल पांडे केदार जाधव, मोगैम्बो शिखर धवन, राउडी राठौर विराट कोहली और जय वीरू क्रुणाल और हार्दिक हैं। " क्रुनाल के हवाले से यह जानकारी मिड डे ने दी।
'बिल्कुल मेरे एक्शन जैसा है'- RCB के नए लोगो पर जसप्रीत बुमराह ने किया ट्रोल
क्रिकेटरों का बॉलीवुड स्टार्स के साथ लगाव पहला मौका नहीं है। क्रिकेट जगत ने अक्सर देखा है कि केदार जाधव खुद की तुलना सलमान खान से करते हैं। ऑलराउंडर ने एक बार ट्रेडमार्क दबंग शैली में अपने शतक को मनाया था।

क्रिकेट की दुनिया के जय-वीरू-
शिखर धवन की मूंछें और व्यक्तित्व ने हमेशा बॉलीवुड के कुछ प्रसिद्ध खलनायकों से उनकी तुलना की है। हालांकि, क्रुनाल को विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया के 'राउडी राठौर' के रूप में बताना आश्चर्यजनक था क्योंकि भारतीय कप्तान ने अब अपने व्यवहार पर काफी काम किया है।
अंतत: उन्होंने अपने और अपने भाई हार्दिक पांड्या की जोड़ी को क्रिकेट की दुनिया का-जय-वीरू बताया।

टी20 क्रिकेट में जगह को लेकर जबरदस्त कंपटीशन
क्रुणाल पांड्या IPL 2020 के लिए तैयार हैं ताकि वे यहां बेहतर प्रदर्शन के साथ भारतीय टी20 टीम में अपनी खोई हुई जगह फिर से पाने के लिए दावा ठोक सकें।
भारतीय टी 20 आई टीम से अपनी जगह खोने के बाद, क्रुणाल पांड्या टी 20 विश्व कप 2020 से पहले राष्ट्रीय रंग में वापसी करने के लिए देखेंगे। उन्हें स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की जगह के लिए रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
