'बिल्कुल मेरे एक्शन जैसा है'- RCB के नए लोगो पर जसप्रीत बुमराह ने किया ट्रोल
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) आईपीएल की एक ऐसी टीम है जिसके पास विराट कोहली जैसा खिलाड़ी होते हुए भी कभी खिताब नहीं रहा। अगला सीजन शुरू होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं और आरसीबी इस बार अपनी किस्मत पलटने के लिए पहले से ज्यादा गंभीर दिखाई दे रही है। टीम ने अपना लोगों भी बदल दिया है जिसने शुक्रवार को ट्विटर पर खूब सनसनी भी फैलाई।
फ्रैंचाइजी ने अपना नया जर्सी डिजाइन भी लॉन्च किया और प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं को सोशल मीडिया पर डाला। इसी बीच जसप्रीत बुमराह की नजर पर भी आरसीबी के नए लोगो पर पड़ गई है और उन्होंने बेंगलुरु बेस्ट इस फ्रेंचाइजी पर बढ़िया चुटकी लेते हुए रिप्लाई किया है। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खेलते हैं।

शेर के सिर पर शाही मुकुट-
नए लोगो में शेर के सिर पर उसके शाही वंश को दर्शाता हुआ मुकुट दिखाया गया है। नए लोगों का मतलब बताया गया है- गर्व और चैलेंजर्स की भावना से ओत-प्रोत'। इसके साथ ही, फ्रैंचाइज़ी इस बार भी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रही है कि तीन बार के फाइनलिस्ट के लिए इस बार बदलाव होगा, और पहली बार प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा बनाया जाएगा।

बुमराह ने किया ट्रोल-
इसी बीच बुमराह ने भी लोगो को 'कूल' करार दिया। हालांकि, उन्होंने जल्द ही आरसीबी पर एक दोस्ताना अंदाज में ट्रोलिंग भी की। बुमराह ने कहा कि लोगो में बने हुए शेर का एक्शन उनके बॉलिंग एक्शन के साथ मिलता-जुलता है।
'मेरी जिंदगी की वेलेंटाइन'- हार्दिक-नताशा ने इस अंदाज में मनाया वेलेंटाइन डे
"कूल लोगो। मेरे गेंदबाजी एक्शन के साथ भी ऐसा लगता है, "बुमराह ने इंस्टाग्राम पर ये मजेदार टिप्पणी की।

टेस्ट सीरीज से पहले लय में दिखे बुमराह
इस बीच, न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह अपनी कमर कस रहे हैं। एकदिवसीय श्रृंखला में एक भी विकेट नहीं लेने के बाद यह भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच जारी अभ्यास मैच में अच्छे टच में दिखाई दिया है। बुमराह ने इस मुकाबले में 11 ओवरों में केवल 18 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि यह मोहम्मद शमी थे जो सबसे धारधार आंकड़ों के साथ समापन करने में सफल हुए। उन्होंने 10 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 21 फरवरी से खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
