Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भूचाल, इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन और भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान में हार के कारणों पर पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। जवाबदेही तय करने के लिए आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है और इसी फेहरिस्त में एक बड़ी सामने आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) क्रिकेट समिति के चेयरपर्सन मोहसिन खान ने पीसीबी अध्यक्ष अहसान मनी के साथ बैठक की है।

इस बैठ क में उन्होंने अपनी वर्तमान पोस्ट से इस्तीफा देने की पेशकेश की थी जिसको मनी से स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि मोहसिन खान पाक क्रिकेट में आधारभूत बदलाव के मुखर समर्थक रहे हैं और उन्होंने भारत से मिली हार के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड के कुछ पदाधिकारियों पर भी अंगुली उठाई है।

पाक टीम के हार के बाद ही टीम के कप्तान सरफराज खान, टीम प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक भी निशाने पर आ चुके हैं। इंजमाम पर आरोप है कि उन्होंने पाक क्रिकेट पर अपने निजी हितों को तरजीह देते हुए अपने पसंद के क्रिकेट खिलाड़ियों को टीम में जगह दी।

इसके अलावा पाकिस्तानी टीम में भारत से हार के बाद गुटबाजी की भी खबर सामने आई थी। जिसको पाकिस्तान ने बहुत कोशिश करने के बाद अंदर ही दबा दिया है लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों के मनमुटाव और टीम में बने अलग-अलग धड़ों का भी पर्दाफाश हो गया है। इस बात को सबसे पहले हवा पाक कप्तान सरफराज अहमद के उस बयान ने दी थी जब उन्होंने कहा कि अगर टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसा सोचते हैं कि खराब प्रदर्शन के बाद केवल मैं ही अकेला पाकिस्तान जाऊंगा तो ये उनकी नादानी है।

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 17:14 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+