Asia XI vs World XI सीरीज का शेड्यूल घोषित, जानिए कब होगा महामुकाबला
नई दिल्ली: बांग्लादेश की जमीन पर दो बड़े मुकाबलों के लिए दुनिया के आला दर्ज के खिलाड़ियों का मेला सजने वाला है। हम यहां बात कर रहे हैं ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जाने वाले एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो मैचों की टी 20 सीरीज की।
एशियाई इलेवन में जहां एशियाई दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे तो वहीं वर्ल्ड इलेवन में दुनिया के अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ी शामिल होंगे। ये दोनों टीमें एक दूसरे का मुकाबला करेंगी और इस सीरीज का शेड्यूल भी फिक्स हो गया है।

दो महामुकाबलों का शेड्यूल-
पहले मैच की तारीख 18 मार्च होगी जबकि दूसरा मुकाबला 21 मार्च को होगा।
इससे पहले, एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच एक मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में करने की योजना थी। हालांकि, निर्माण में देरी के कारण, मैच गुजरात के इस पुनर्निर्मित स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा।
क्रुनाल पांड्या ने कोहली को बताया 'राउडी राठौर', बताया अपने फेवरेट स्टार का नाम
इसके अलावा इस सीरीज का पहला मुकाबला उसी दिन पड़ रहा है जिस दिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच होना है। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का अंतिम खेल ईडन गार्डन्स में 18 मार्च को खेला जाएगा।

भारत के बड़े खिलाड़ी खेलते दिख सकते हैं-
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मोटेरा स्टेडियम की क्षमता अब 1.1 लाख होगी - जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा मैदान बना देगा।
बीसीसीआई ने पहले घोषणा की थी कि वह वर्ल्ड इलेवन बनाम एशिया इलेवन मैचों लिए पांच खिलाड़ियों को रिलीज करेगा। यह देखना होगा कि दोनों टीमों की घोषणा के समय किस-किस खिलाड़ी को जगह मिलेगी।

मोटरा स्टेडियम में भी प्रस्तावित था 1 मैच-
यह भी बताया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को अपनी भारत यात्रा के दौरान नवनिर्मित स्टेडियम का उद्घाटन करने के लिए मौजूद रहेंगे।
पुराने मोटेरा स्टेडियम में खेला गया आखिरी मैच 2014 में भारत और श्रीलंका के बीच वापस हुआ था। तब से, कोई भी मैच मैदान पर नहीं खेला गया है क्योंकि 53000 सीटों की संख्या वाले इस स्टेडियम को दोबारा बनाने का काम फिर शुरू हो गया था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना भी है कि यह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में शुमार हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
