मसाज करने वाली के सामने न्यूड होने के दावे पर गेल को मिला डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का हर्जाना
नई दिल्ली। मैदान पर अपने लंबे-लंबे छक्कों और मैदान के बाहर मस्तमौला जिंदगी के लिए चर्चाओं में रहने वाले विडींज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल फिर से चर्चाओं में हैं। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ 3 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मानहानि के मुकदमे को जीत लिया है। इस मीडिया गेल पर कई लेखों के जरिए यह आरोप लगाया गया था कि वे एक मसाज थेरेपिस्ट के सामने आपत्तिजनक हालत में खड़े हो गए थे।
अब तीन माह बाद कोर्ट ने इन खबरों को झूठा पाया है। गेल पर यह आरोप फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में आरोप लगाया था कि 2015 विश्व कप के दौरान वह एक मसाज थेरेपिस्ट के सामने न्यूड हो गए। इससे पहले अक्टूबर 2017 के दौरान जूरी के सामने भी फेयरफैक्स इन आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा था। फैसला सुनाते हुए जस्टिस मैक्कलम ने कहा कि इस आरोप से गेल के काफी ठेस पहुंची है और उनकी छवि भी खराब हुई है।
बता दें कि फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने महिला के साथ आपत्तिजनक बर्ताव किया था। गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिए ये सब किया है। इस पूरे घटनाक्रम पर फेयरफैक्स ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करने जा रहा है क्योंकि उसके साथ न्याय नहीं हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
