दुती चंद ने अपनी बहन पर लगाए गंभीर आरोप, बताया क्यों किया समलैंगिक संबंध का खुलासा
नई दिल्ली। समलैंगिंक रिश्ते को उजागर करने के बाद महिला एथलीट दुती चंद को अपने परिवार की ओर से सहयोग मिलता नहीं दिख रहा है। दुती अपनी बड़ी बहन से पूरी तरह परेशान हैं और उन्हें खतरा है कि कहीं उनके रिश्ते के बीच उनकी बड़ी बहन रूकावट ना बन जाए। दुती ने हाल ही में कहा था उनकी बहन ने धमकी दी है कि वो उसे जेल में भेज देगी। अब इस एथलीट ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस के जरिए अपनी बहन पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं।
तेज धावक दुती चंद ने भुवनेश्वर में मीडिया के सामने कहा, ''मेरी अपनी बहन मुझे ब्लैक मेल कर रही है, उसने मुझसे 25 लाख रुपए मांगे। उसने एक बार मुझे पीटा था, मैंने पुलिस को सूचना दी थी। क्योंकि वह मुझे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए मुझे अपने रिश्ते के बारे में बताने के लिए मजबूर होना पड़ा।'' इससे पहले 3 साल की दुती ने कहा था कि मेरी बड़ी बहन को लगता है कि मेरी जोड़ीदार हमारी संपत्ति को हड़पना चाहती है। उसने मुझे कहा कि इस रिश्ते के लिए वह मुझे जेल भिजवा देगी। मेरे परिवार में मेरी बड़ी बहन का काफी दबदबा है। उसने मेरे बड़े भाई को घर से बाहर कर दिया, क्योंकि उसे उसकी पत्नी पसंद नहीं थी। उसने मुझे भी धमकी दी है कि मेरे साथ भी ऐसा ही होगा। मैं नहीं चाहती मेरे साथ भी भाई जैसा व्यवहार हो, लेकिन मैं भी वयस्क हूं जिसकी निजी स्वतंत्रता है।
अपनी पार्टनर के बारे में उन्होंने बताया कि वह 19 साल की हैं और अभी भुवनेश्वर यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं और वह पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को जानती हैं। हम इसलिए मिले क्योंकि वह भी मेरी ही तरह स्पोर्ट्सपर्सन बनना चाहती थी और वह मुझसे सलाह और मार्गदर्शन लेने के मिली। समय के साथ-साथ हम एक-दूसरे के करीब आ गए। वह मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि दुती पहली भारतीय महिला एथलीट हैं जिसने कबूला है कि उसके समलैंगिंक संबंध हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
