IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले दूर हुई भारतीय टीम की कमजोरी, वापस आ रहा है यह दिग्गज गेंदबाज
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिये राहत भरी खबर आई है। भारतीय टेस्ट टीम के अहम गेंदबाज इशांत शर्मा जो कि चोट की वजह से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के रिहैब में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे अब वह टीम से जुड़ने के लिये तैयार हो गये हैं। शनिवार को एनसीए की ओर से आयोजित किये गये फिटनेस टेस्ट में इशांत शर्मा ने टेस्ट पास कर लिया है और पूरी तरह से फिट घोषित कर दिये गये हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के नए सीजन का शेड्यूल, मैच डेट, टाइमिंग
इससे पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल तो किया था लेकिन कीवी दौरे पर जाने के लिये उन्हें यह फिटनेस टेस्ट पास करना बेहद जरूरी था। अब वह 21 फरवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे।
और पढ़ें: IND vs NZXI: फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद बुमराह-सैनी ने कराई वापसी, भारत को मिली राहत

फिटनेस टेस्ट में पास हुए इशांत शर्मा
रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली की टीम की ओर से खेलते हुए इशांत शर्मा को अरुण जेटली स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ टखने में चोट लग गई थी। यह चोट ग्रेड-3 की थी जिसके कारण उन्हें 6 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई थी।
टेस्ट के बाद बीसीसीआई से जुड़े एक बड़े अधिकारी ने कहा, 'हां, उन्होंने (ईशांत) फिटनेस फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वह न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे।'

फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद इशांत ने जानें किसे कहा शुक्रिया
चोट से वापसी कर टीम से जुड़ने पर इशांत शर्मा काफी खुश हैं और इस चीज को मुमकिन करने के लिये उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के ट्रेनर आशीष कौशिक को थैंक्स भी कहा। इशांत के अनुसार जिस तरह से वह चोटिल थे उससे उबरकर टीम के लिये खेल पाने को तैयार करने में ट्रेनर आशीष कौशिक ने उनकी काफी मदद की।
उन्होंने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, '20 जनवरी को टखने में लगी चोट के बाद मेरे लिए यह रोलर कोस्टर राइड रही है, लेकिन आशीष कौशिक की मदद से मैं इस सफर को पूरा करने में सफल रहा। स्कैन से थोड़ा डर लगा था लेकिन आज मैं इस बात से खुश हूं कि मैं फिट हूं। शुक्रिया आशीष कौशिक।'

न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी थी मुश्किल
गौरतलब है कि चोट लगने के बाद डीडीसीए के डायरेक्टर संजय भारद्वाज ने कहा था कि इशांत की चोट काफी गंभीर है। उन्हें 6 हफ्ते तक आराम करने को कहा गया है, ऐसे में बिल्कुल नहीं लगता कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा बन पायेंगे।
उन्होंने कहा था, 'उन्हें पूरी तरह से छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। इसलिए इसकी बेहद कम संभावना है कि वह अगले महीने न्यूजीलैंड जा पाएं। जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे तब पता चलेगा कि उनकी स्थिति क्या है और वह कब ठीक तरह से चल सकते हैं।'

इशांत फिट तो भारतीय गेंदबाजी सुपरहिट
आपको बता दें कि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कमजोर गेंदबाजी के चलते क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के दौरान भारत 346 जैसे बड़े लक्ष्य को बचा पाने में असफल रहा था। ऐसे में इशांत शर्मा का फिट हो जाना भारतीय टीम के लिये राहत की खबर है। भारतीय टीम के पास अब उसके सभी तेज गेंदबाज है वो भी पूरी फिटनेस के साथ।
भारत को न्यूजीलैंड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला टेस्ट 21 से 25 फरवरी के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 29 से चार फरवरी के बीचे खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
